सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने के उपाय:
यदि आप वर्तमान समय की मानसिक-तनाव से भरी ज़िंदगी से मुक्ति चाहते हैं तो निम्नलिखित वास्तुशास्त्र के दृष्टिकोण से प्रयोग अवश्य अपनाएं, इनको अपनाने से आप खुद को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे।
- रसोईघर में अग्रि और पानी साथ न रखें।
- रसोईघर का पत्थर काला नहीं रखें।
- रसोईघर में बैठकर ही भोजन करें।
- रसोईघर में रात में झूठे बर्तन न रखें।
- दिन में एक बार चांदी के गिलास का पानी पीएं, इससे क्रोध पर नियंत्रण होता है।
- संध्या के समय पर खाना न खाएं और नही स्नान करें।
- संध्या के समय घर में सुगंधित एवं पवित्र धुआ करें।
- घर में शयन कक्ष में मदिरापान नहीं करें, अन्यथा रोगी होने तथा डरावने सपनों का भय होता है।
- घर में कंटीले पौधे नहीं लगाएं।
- अपने घर में चटकीले रंग का प्रयोग यथासंभव नहीं कराये।
- घर में जाले न लगने दें, इससे मानसिक तनाव कम होता है।
- घर में कोई रोगी हो तो एक कटोरी में केसर घोलकर उसके कमरे में रखे दें. वह जल्दी स्वस्थ हो जाएगा।
- घर में ऐसी व्यवस्था करें कि वातावरण सुगंधित रहे. सुगंधित वातावरण से मन प्रसन्न रहता है।
ज्योतिष: धीरेन्द्र पांडेय






