अर्जेटीना में समुद्र तल से 4 हजार मीटर की ऊंचाई से गुजरती इस ट्रेन को देखने पर लोग अपने दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। दरअसल एंडीज पर्वत श्रृंखलाओं के बीच गुजरती ट्रेन को ट्रेन टू द क्लाउड यानि ट्रेन जो बादलों की ओर जा रही है कहा जाता है। यह ट्रेन लाइन दुनिया के सबसे ऊंचे रेल रूटों में से एक है। जब ये ट्रेन गुजरती है तो लाइन को दोनों तरह बादल ही बादल नजर आते हैं, जिससे कई बार ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रेन बादलों के ऊपर से गुजर रही है। इस रेल लाइन की शुरुआत अर्जेंटीना की सिटी ऑफ साल्टा से होती है। इसकी ऊंचाई 1,187 मीटर है।







