लखनऊ 25 नवंबर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता, पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्यमंत्री, लोकबन्धु राजनारायण जी का शताब्दी जन्मदिवस मनाया गया और राजनारायण जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि राजनारायण जी ने आजीवन लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करने का काम किया। लोकतंत्र को जनकेन्द्रित बनाये रखने में उनके द्वारा किया गया संघर्ष हमेशा याद किया जायेगा। देश में आपातकाल के दौरान उन्होंने सरकारी दमन और तानाशाही नेतृत्व का डटकर सामना किया।
श्री चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोहिया-राजनारायण की समाजवादी धारा को सतत मजबूत कर रही है। देश की मौजूदा परिस्थितियों में श्री अखिलेश यादव लगातार फासीवादी ताकतों और आपातकाल जैसे खतरे के खिलाफ जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।
इस अवसर पर सदस्य विधान परिषद श्री अरविन्द कुमार सिंह, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. फिदा हुसैन अंसारी, रामशंकर यादव, मधुकर त्रिवेदी, मणेन्द्र मिश्रा, सुभाष राय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।






