Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»राजनीति

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    ShagunBy ShagunOctober 26, 2026 राजनीति No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 5

    लखनऊ . समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आए कई नेताओं और पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी में शामिल होने वालों में पूर्व आईएएस राम बहादुर पासी और दारा सिंह प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे।

    नए साथियों के आने से मजबूत हुआ PDA परिवार

    अखिलेश यादव ने न शामिल हुए नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, और इन नए साथियों के आने से पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक की राजनीति में हलचल मच गई है। उन्होंने कहा कि आज की इस जॉइनिंग से पूरे यूपी में एक बड़ा संदेश गया है और “पीडीए” (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्‍यत) परिवार का दायरा और बड़ा हुआ है।

    अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा, “जिनके साथ दारा होंगे, वही अखाड़ा जीतेंगे।” उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए साथियों और उनके समर्थकों को पूरा राजनीतिक सम्मान दिया जाएगा।

    वादे और बड़े ऐलान

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख ने कई बड़े वादे भी किए:

    • सार्वजनिक अवकाश: समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा और इसे बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।
    • आउटसोर्सिंग का खात्मा: उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग सेवा के जरिए वाल्मीकि समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। सपा सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने का काम किया जाएगा।

    वोटर लिस्ट में धांधली और गड़बड़ी के आरोप

    अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा वोटर लिस्ट में हेराफेरी, धांधली और वोट की डकैती करने से बाज नहीं आ रही है।

    उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे-जैसे वोटर लिस्ट की जानकारी मिल रही है, बड़ी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं – एक नाम और कई जिलों में एंट्री मिली है।

    उन्होंने आरोप लगाया कि “सुनीता पत्नी राजेश” की ऐसी 2341 एंट्री और “राजकुमारी पत्नी राजकुमार” की 1627 एंट्री पूरे प्रदेश में मिल रही हैं, जिससे साफ है कि वोटर लिस्ट के साथ मजाक किया जा रहा है।

    सपा की बड़ी मांग: वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ा जाए

    धांधलियों को रोकने के लिए सपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग के सामने एक बड़ी मांग रखी। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट को आधार कार्ड से जोड़ा जाना चाहिए ताकि बायोमीट्रिक पहचान हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार और चुनाव आयोग को यह फैसला लेना चाहिए ताकि चुनाव में कोई गड़बड़ी न बचे और संविधान की रक्षा की जा सके।

    Shagun

    Keep Reading

    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    68500 Teacher Recruitment: Candidates begin indefinite hunger strike, take action after reciting Sunderkand and holding a picture of Lord Rama.

    68500 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, श्रीराम जी की तस्वीर रख सुंदरकांड पाठ के बाद उठाया कदम

    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    2nd KN Singh Memorial Cricket Tournament: Hosts Vivekananda Modern Academy defeat SR International

    दूसरा केएन सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट: मेजबान विवेकानंद मॉडर्न एकेडमी ने एसआर इंटरनेशनल को दी शिकस्त

    Sonbhadra: Ash from the Anpara Thermal Plant is being brazenly discharged into the Rihand Dam, in blatant violation of NGT orders.

    सोनभद्र: रिहंद डैम में धड़ल्ले से बहाई जा रही अनपरा थर्मल प्लांट की राख, NGT के आदेशों का हो रहा खुला उल्लंघन

    Lucknow Journalist Association meeting in Bahraich: Discussions held on organizational expansion and journalist unity

    बहराइच में लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक: संगठन विस्तार और पत्रकारों की एकजुटता पर हुआ मंथन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    October 26, 2026
    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    October 26, 2026
    68500 Teacher Recruitment: Candidates begin indefinite hunger strike, take action after reciting Sunderkand and holding a picture of Lord Rama.

    68500 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, श्रीराम जी की तस्वीर रख सुंदरकांड पाठ के बाद उठाया कदम

    October 26, 2026
    In the age of AI, providing accurate news is more important than rushing.

    एआई के दौर में जल्दबाजी नहीं, सही खबर देना जरूरी : विशाल सिंह

    October 24, 2026
    Anupam Kher’s story will travel from the glitz of fashion to the Himalayas.

    फैशन की चमक से हिमालय तक पहुंचेगी अनुपम खेर की कहानी

    October 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading