Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि भाजपा सरकार की किसानों के प्रति नफरत को दर्शाता है: अखिलेश यादव

    By December 4, 2017 समाजवादी पार्टी No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 558

    भाजपा बदले की संकीर्ण राजनीति करती है इसलिये वह गरीबों और किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है

    लखनऊ 04 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि नगर निकाय चुनावों के मतदान के ठीक अगले दिन ही विद्युत दरों में वृद्धि भाजपा सरकार की राजनैतिक बेईमानी और अनैतिक आचरण को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि किसानों विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत दरों में की गयी बेतहाशा वृद्धि भाजपा सरकार की किसानों के प्रति नफरत को दर्शाता है। विद्युतदरों में की गयी जनविरोधी वृद्धि तत्काल वापस ली जाए।

    उन्होंने ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय विद्युत उत्पादन का बुनियादी ढांचा विकसित कर 8500 मेगावाट से 16500 मेगावाट उत्पादन की व्यवस्था की गयी थी, उसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है। ग्रामीण अनमीटर्ड बिजली उपभोक्ताओं की जो बिजली दरें तय हुयी हैं, उन्हें तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो स्पष्ट है कि गांव की जनता को ठगा गया है।

    उन्होंने कहा कि ग्रामीण मीटर्ड उपभोक्ता पहले 50 रूपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज व 2.20 रूपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकाते थे जबकि अब उन्हें 80 रूपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज और उसे 5.50 रूपये प्रति यूनिट की दर से बिल का भुगतान करना पडे़गा।

    श्री यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हमेशा से दोहरा चरित्र रहा है। इनके कथनी-करनी में भारी विरोधाभास है। हालिया निकाय चुनाव में मतदान के पूर्व बिजली-पानी सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने मतदान के तत्काल बाद वादा खिलाफी करके जनता को धोखा दिया है।

    उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के साथ है और उनके ऊपर भाजपा सरकार के अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा बदले की संकीर्ण राजनीति करती है इसलिये भाजपा सरकार गरीबों और किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भाजपा यह बात जानती है कि किसान उनके बहकावे में कभी नही आ सकते है इसलिए किसानों को दण्ड़ित किया जा रहा हैं।

    Keep Reading

    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    November 16, 2026
    Curbing the threat from drones: India’s defense to be bolstered by Israeli technology—a major partnership between RRP Defence and Mactech!

    ड्रोन के खतरों पर लगेगी लगाम: भारत की रक्षा को मिलेगी इजरायली तकनीक की ताकत, RRP डिफेंस और मैकटेक की बड़ी साझेदारी!

    November 16, 2026
    Degree in hand, yet empty-handed: Anger erupts among youth in America and Europe; disillusionment with the education system.

    डिग्री हाथ में, फिर भी हाथ खाली: अमेरिका-यूरोप के युवाओं का फूटा गुस्सा, शिक्षा व्यवस्था से मोहभंग

    November 16, 2026
    Barua Sagar Fort: A sentinel hidden amidst the rocks of Jhansi, preserving both history and tranquility.

    बरुआ सागर का किला: झांसी की चट्टानों में छिपा वह पहरेदार जो इतिहास और शांति को एक साथ संजोए है

    November 16, 2026
    Uttar Pradesh immersed in devotion during Chhath, the grand festival of public faith; CM Yogi offers 'sandhya arghya' (evening oblation) on the banks of the Gomti and showers flowers upon the devotees.

    लोक आस्था के महापर्व छठ पर भक्तिमय हुआ उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने गोमती तट पर दिया संध्या अर्घ्य, व्रतियों पर बरसाए फूल

    November 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading