स्टार भारत अपने दर्शकों के लिए पेश करता है, एक और दिन का मनोरंजन
चैनल अपने फ़िक्शन प्रोग्राम्ज़ को सप्ताह में 6 दिन पेश करेगा, 9 दिसम्बर, 2017 से होगी शुरुआत
मुंबई, 4 दिसम्बर :आज के समय में जब हर कोई अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में उलझा हुआ है, परिवार (अपनों) के साथ समय बिताना किसी की प्राथमिकता में ही नहीं है. भारत में टीवी देखे जाने वाले समय को ‘फ़ैमिली टाइम’ समझा जाता है, क्योंकि परिवार के सब लोग अपने पसंदीदा धारावाहिकों को एक साथ बैठकर देखते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए स्टार भारत अपने दर्शकों के लिए पेश करता है, एक और दिन का एंटरटेनमेंट. 9 दिसम्बर, 2017 से चैनल अपने फ़िक्शनप्रोग्राम्ज़ को सोमवार से शनिवार, यानी सप्ताह में 6 दिन पेश करेगा. दर्शक अब काल भैरव रहस्य, जीजी माँ, क्या हाल मिस्टर पांचाल, निमकी मुखिया, साम दाम दंड भेद और आयुष्मान भवः जैसे पसंदीदा धारावाहिक शनिवार को भी देख सकेंगे.
स्टार भारत के प्रवक्ता ने कहा, “हमारे काल्पनिक धारावाहिकों (फ़िक्शनशोज़) को दर्शकों की ओर से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. थोड़े ही समय में हमारे बहुत से धारावाहिक और उनके किरदार चर्चा का विषय बन गए हैं. इसलिए अपने दर्शकों के साथ अपने बंधन को और मज़बूत करने के क्रम में हमने अपने फ़िक्शनप्रोग्राम्ज़ को हफ़्ते में 6 दिन दिखाने का फ़ैसला किया है. स्टार भारत के धारावाहिक पारिवारिक और मनोरंजक हैं. अपने धरावाहिकों का प्रसारण एक दिन और बढ़ा कर हम अपने दर्शकों को एक और दिन का मनोरंजन देना चाहते हैं.”







