Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»मनोरंजन

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    ShagunBy ShagunNovember 20, 2026 मनोरंजन No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 8

    ‘सबका मालिक एक’ का संदेश लेकर आएगी ‘कृपा साईं’, शिरडी में भव्य समारोह के बीच पोस्टर लॉन्च

    मुंबई : शिरडी की पावन धरती पर जब साईं बाबा की भक्ति और सिनेमा का संगम हुआ, तो माहौल श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मकता से सराबोर हो गया। बाबा श्री साईंनाथ महाराज के आशीर्वाद के बीच आगामी फिल्म ‘कृपा साईं’ (KRIPA SAI) का भव्य पोस्टर लॉन्च किया गया। निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा (कलमधारी) की इस फिल्म को हिंदी, अंग्रेज़ी, तमिल, तेलुगु और मराठी सहित पांच भाषाओं में बनाया जाएगा और दुनियाभर में रिलीज़ करने की योजना है।Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    इस खास समारोह में श्री साईबाबा संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मा. गोरक्षजी गाडीलकर (भा.प्र.से.), भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुजयजी विखे पाटील, पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा सातारा जिला उपाध्यक्ष संदीपभाऊ शिंदे, समाजसेवक एवं उद्यमी सचिनजी हावळे पाटील, शिरडी के उपसरपंच एवं उद्यमी विरेशजी चौधरी पाटील, उपनगराध्यक्ष अभयजी शेळके पाटील, डॉ. आशुतोष संतोषजी मैड और दर्शनजी लाटे (कॉन्ट्रैक्टर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैजा माँ की तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि की मौजूदगी ने आयोजन को और भावनात्मक बना दिया।

    फिल्म जगत से अभिनेता एवं निर्माता प्रतुष मिश्रा, अभिनेता सुनील मणि, विष्णु चौधरी और विशाल भी समारोह का हिस्सा बने।
    निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा (कलमधारी) ने कहा, “साईं बाबा मेरे लिए केवल श्रद्धा नहीं, बल्कि विश्वास, प्रेम और मानवता की अनुभूति हैं। ‘कृपा साईं’ बाबा के श्रीचरणों में हमारा भावनात्मक समर्पण है। हमारा प्रयास है कि ‘सबका मालिक एक’ का संदेश दुनिया के हर इंसान तक पहुंचे।”

    निर्माता ओम साईं भगवान एवं स्मिता पांडेय प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द शिरडी और महाराष्ट्र के अन्य खूबसूरत स्थानों पर शुरू होने की योजना है। फिल्म का उद्देश्य मनोरंजन के साथ प्रेम, सेवा, करुणा और मानवता का संदेश देना है।

    Shagun

    Keep Reading

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Revati Mahurkar Makes a Powerful Impression in ‘Powder’!

    अब ‘पाउडर’ में दिखाएंगी अभिनय का दम!

    Salman Khan’s dedication in sub-zero temperatures! He spent six hours in icy water while shooting for ‘Matrubhumi’.

    शून्य डिग्री में सलमान खान का जुनून! छह घंटे बर्फीले पानी में रहकर की ‘मातृभूमि’ की शूटिंग

    'Devi Vigyanam' will unveil a world of mysteries on December 4th.

    4 दिसंबर को रहस्यों की दुनिया खोलेगी ‘देवी विज्ञानम’

    Arjun Rampal will peel back the layers of suspense in ‘The Blind Game’!

    ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading