Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»समाजवादी पार्टी

    भाजपा सिर्फ लोगों को बहकाने और समाज को तोड़ने का काम करती हैं: अखिलेश यादव

    By December 6, 2017Updated:December 6, 2017 समाजवादी पार्टी No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 596
    लखनऊ 06 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव विगत तीन दिनों से गुजरात में हैं। यहां विधान सभा के चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मैदान में हैं। श्री यादव ने यहां राजकोट, द्वारिका, जामनगर आदि जनपदों में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र, समाजवाद और सामाजिक सद््भाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश के चुनावों में ‘गुजरात माडल‘ को तो खूब बेचा पर हकीकत यह है कि विकास के जितने कार्य उत्तर प्रदेश में हुए उतने दो दशक में भी गुजरात में शुरू नही हुए हैं। भाजपा सिर्फ लोगों को बहकाने और समाज को तोड़ने का काम करती हैं।
    जामजोधपुर, लालपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गुजरात से उनका 5 हजार साल पुराना रिश्ता है। हम ब्रजभूमि से यहां द्वारिकाधीश जी का आशीर्वाद लेने आये हैं। अब यहां भी समाजवादी पार्टी का पौधा रोप दिया है। उन्होने कहा कि गुजरात के लोग भले और उद्यमी हैं। गुजरात की धरती के लाल गांधी जी और सरदार पटेल की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका थी। समाजवादी पार्टी उनके रास्ते पर चलने वाली पार्टी है जिसकी प्राथमिकता में गांव, किसान और गरीब हैं।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा गुजरात में चुनाव जीतने के लिए अब उत्तर प्रदेश के नगरीय चुनाव परिणामों में जीत का झूठा प्रचार कर रही है जबकि उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में भाजपा को ज्यादा स्थानों पर करारी हार मिली है। बैलट पेपर से हुए चुनावो में बड़ी संख्या में भाजपा प्रत्याशियों की जमानतें जब्त हुई हैं।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगरा-एक्सप्रेस वे समाजवादी सरकार ने दो साल के अन्दर 300 किलोमीटर बना दी, जिस पर लड़ाकू विमान भी उतारे जा चुके हैं। जबकि इस तरह का एक्सप्रेस वे पूरे गुजरात में नही हैं। समाजवादी पार्टी के सभी चुनावी वादे भी पूरे किए गए। भाजपा इनमें से एक भी काम की शुरूआत नहीं कर पाई है। उसने जो वादे किए थे वे भी पूरे नही हुए। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने काशी और गंगा को स्वच्छ-निर्मल बनाने का दावा किया था, वहां कुछ भी नहीं हुआ। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का काम बोल रहा था तो प्रधानमंत्री जी ने लोगों को बहकाने के लिए श्मशान-कब्रिस्तान का राग छेड़ दिया गया। ईद-दिवाली की बिजली को झूठा मुद््दा बनाया गया जबकि उत्तर प्रदेश में बराबर बिजली आपूर्ति हो रही थी।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हे द्वारिका आने पर ही पता चला कि द्वारिकाधीश के मंदिर में ही तीन दिन से बिजली नहीं आ रही है। समाजवादी सरकार में मथुरा, काशी, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर सहित सभी धार्मिक स्थलो और महानगरों में 24 घण्टा विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित थी लेकिन अब उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार है 10 घण्टा भी विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही हैं। यही स्थिति गुजरात में देखने को मिली।
    श्री अखिलेश यादव ने कहा कि गुजरात में मूंगफली और कपास के किसान परेशान हैं। भाजपा ने 15 सौ रू0 कुंतल कपास का मूल्य देने का किसानो से वादा किया गया था लेकिन उन्हें 8 सौ रूपए में ही अपना उत्पाद बेचना पड़ रहा है।
    गुजरात में समाजवादी पार्टी के श्री जेठाभाई धोरावी (राजकोट) से,  श्री महेंद्र शंकर यादव पारडी (बलसार),से श्री मोहन रावडिया जामजोधपुर (जामनगर) तथा श्री शैलेंद्र भाई जोशी मंडवी (कच्छ) विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी है। इनके सहयोग एवं समर्थन में सर्व श्री किरनमयनंदा एवं धर्मेंद्र यादव सांसद, सहित सुनील सिंह साजन, आनंद भदौरिया, संजय लाठर, अतुल प्रधान, रामवृृक्ष सिंह यादव, संग्राम सिंह यादव, राजपाल कश्यप, विकास यादव, उदयवीर सिंह, नफीस अहमद, दिलीप यादव, राजेश यादव राजू, अरविंद प्रताप यादव, राकेश कुमार गुड््डू यादव, दिलीप यादव, अरूण यादव, अमित यादव, परवेज अली, शशांक यादव, जगदेव सिंह यादव, संतोश यादव सनी तथा अशोक देव विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है।

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Akhilesh Yadav's Birthday: A massive turnout of party workers; a 'Green Pledge' fair held!

    अखिलेश यादव का जन्मदिन: कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, लगा ‘हरित संकल्प’ का मेला!

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    SP's massive protest in Lucknow: Memorandum submitted to the District Magistrate against inflation and unemployment.

    सपा का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन: महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    Akhilesh Yadav sang the praises of the bicycle in a viral post, highlighting that it is an excellent mode of transport—affordable in price yet immensely useful.

    अखिलेश यादव ने साइकिल की महिमा गाई, पोस्ट वायरल, साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी

    On the birth anniversary of Rajmata Ahilyabai Holkar, SP workers paid tribute and remembered her legacy of public welfare.

    राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, याद कीं उनकी लोककल्याणकारी विरासत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading