Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    क्रिसमस पर प्राणि उद्यान में जमकर उमड़ी भीड़, लेकिन एक मगरमच्छ की मौत

    By December 26, 2017Updated:December 26, 2017 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 649

    14000 से अधिक दर्शकों ने उठाया लुफ्त

    लखनऊ 26 दिसम्बर। लखनऊ के प्राणि उद्यान से खबर है कि यहाँ आज एक नर मगरमच्छ की मृत्यु हो गयी। इस मगरमच्छ की आयु लगभग 10 वर्ष थी। मगरमच्छ के शव को बाड़े से निकाल कर उसका पोस्टमार्टम किया गया।

    पोस्टमार्टम में मगरमच्छ के वृक्क विकृति पायी गयी जिसके कारण वृक्कशोथ से मृत्यु हुई।
    निदेशक आरके सिंह का कहना है कि प्राणि उद्यान में लगभग 25 साल पहले एक जोड़ा मगरमच्छ था जो कि वर्तमान में रह रहे चिम्पेन्जी बाड़े में स्थापित थे। इसके बाद मगरमच्छ के बाड़ों का पुनः निर्माण व्हाइट टाइगर के समीप किया गया और उसमे इस जोड़े को रखा गया।

    इस नवनिर्मित बाड़े में मगरमच्छों का प्रजनन प्रारम्भ हुआ तथा पिछले लगभग बीस वर्षों में 67 मगरमच्छों का प्रजनन प्राणि उद्यान, लखनऊ में सफलतापूर्वक हुआ। साथ ही प्राणि उद्यान, लखनऊ से अन्य प्राणि उद्यानों में तथा प्राकृतिक वातावरण में 61 मगरमच्छों को भेजा तथा अवमुक्त किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दशकों से ऊपर इस प्राणि उद्यान लखनऊ में किसी भी मगरमच्छ की मृत्यु नहीं हुई थी।

    इसके अलावा एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि प्राणि उद्यान, लखनऊ के सबसे वयोवृद्ध बब्बर शेर प्रिंस वृद्धावस्था के कारण मुलायम गोस्त ग्रहण कर रहा है तथा उसका टहलना अत्यन्त कम हो गया है। ज्ञात हो कि इस वयोवृद्ध नर बब्बर शेर की आयु लगभग 21 साल से अधिक हो रही है। जिसमें भोजन, चिकित्सा एवं प्रबन्धन के कारण यह वृद्ध बब्बर शेर बब्बर शेरो की औसत अधिकतम आयु को भी पार कर चुका है।

    क्रिसमस पर दिखा उत्साह

    बताया जाता है कि क्रिसमस डे के अवसर पर प्राणि उद्यान में 14000 से भी अधिक दर्शकों की संख्या पार कर गयी और प्राणि उद्यान में घूमने आने वाले दर्शकों की की संख्या में कमी नहीं हुयी। आज 26 दिसम्बर को भी दर्शकों में क्रिसमस एवं नये वर्ष का उत्साह कम नहीं हुआ और भारी भीड़ देखने को मिली।

    #UP govt #Zoo lucknow

    Keep Reading

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Shrinking families, fraying ties: The quiet sob of loneliness echoed at the seminar.

    सिमटता परिवार, बिखरते रिश्ते: अकेलेपन की सिसकी गूंजी संगोष्ठी में

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    July 13, 2026

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    July 13, 2026
    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    July 13, 2026

    मंदिरों में विश्वास का संकट – निगरानी की अनदेखी अब महंगी पड़ रही है

    July 13, 2026
    'Flying squirrel' spotted in Ramnagar after 12 years.

    रामनगर में 12 साल बाद दिखी ‘उड़ने वाली गिलहरी’

    July 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading