पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री राजनारायण की 31वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने उनको श्रद्धापूर्वक याद किया
लखनऊ 31 दिसम्बर। समाजवादी आंदोलन के जूझारू नेता एवं पूर्व केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री राजनारायण को आज उनकी 31वीं पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी द्वारा श्रद्धापूर्वक याद किया गया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक एवं पूर्व रक्षामंत्री श्री मुलायम सिंह यादव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज समाजवादी पार्टी को मजबूती देने के साथ हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और न्याय का साथ देने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने श्री राजनारायण के सम्बंध में अपने कई संस्मरण भी सुनाए। श्री यादव ने कहा कि राजनारायण जी जो कहते थे वही करते थे। वे देश के इतिहास में नेता बने।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री किरनमय नन्दा ने कहा कि श्री राजनारायण का एक नाम संघर्ष भी है। वे क्रांतिकारी नेता थे और जहां अन्याय देखते थे स्वयं आगे बढ़कर उसका प्रतिकार करते थे।
इस अवसर पर सर्वश्री नरेश उत्तम पटेल, एसआरएस यादव, आनन्द भदौरिया, अरविन्द कुमार सिंह, राज कुमार मिश्र, विकास यादव, मनीष सिंह, डाॅ. फिदा हुसैन अंसारी, तारा चंद्र यादव, रामशंकर यादव, प्रेम प्रकाश वर्मा, विजय सिंह यादव, मुकेश शुक्ला, मुनीर अहमद, चन्द्रिका पाल, गौरव दूबे, अनीस राजा, अनूप बारी, राम सिंह राणा, जयसिंह जयंत, दिलीप कमलापुरी, गीता पाण्डेय, विद्या यादव, शाहीन फातिमा, आरडी कुरील, अल्का सिंह, रेनू बाला, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।







