जींद में युवती से की गई निर्भया जैसी दरिंदगी
पानीपत में शव के साथ चार घंटे तक करते रहे रेप
चंडीगढ़, 15 जनवरी। हरियाणा में बलात्कार की चार घटनाओं ने राज्य में सुरक्षा-व्यवस्था की पोल खोल दी है। पिजौंर में नाबालिग और फरीदाबाद में युवती के साथ गैंगरेप किया गया। जबकि जींद में 15 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की गई। पानीपत में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। दरिंदे बच्ची के शव के साथ भी बलात्कार करते रहे।
बलात्कार की एक के बाद एक चार घटनाओं से सूबे की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। जींद में 15 साल की लड़की के साथ निर्भया कांड जैसी दरिंदगी की गई है। उसके साथ बेहद दरिंदगी का व्यवहार किया गया। जींद के बूढ़ा खेड़ा गांव में नहर के पास खून से लथपथ उसका शव मिला है।
रोहतक पीजीआई में पोस्टमार्टम के पता चला कि लड़की के साथ इतना वहशीपन हुआ कि रुह कांप जाए। उसके साथ हैवानियत की हद पार कर दी गई। पानीपत में भी 11 साल की एक बच्ची के साथ रेप हुआ है। रेप के बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। दरिंदे यहीं नहीं रुके वे शव के साथ चार घंटे तक लगातार रेप करते रहे। वारदात उरलाना कला गांव में हुई। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरप्तार कर लिया है।
फरीदाबाद में भी ऑफिस से लौट रही एक युवती से चलती कार में गैंगरेप का समाचार है। युवती ऑफिस से घर लौट रही थी। फरीदाबाद के राजीव चौक से सरेआम उसे अगवा कर लिया गया। चलती कार में दो घंटे तक उसके साथ गैंगरेप किया गया और फिर दरिंदे युवती को सीकरी में फेंक कर फरार गए। 24 घंटे बाद भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।






