लखनऊ,23 जनवरी। प्रदेश की सहकारी समितियों के निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त गंगादीन यादव के सेवानिवृत्त होने के बाद इस पद पर एलएम चौबे की नियुक्ति की है। प्रदेश की तत्कालीन सरकार ने 30 सितम्बर-2013 को गंगादीन यादव को सहकारी समितियों के निर्वाचन आयोग का प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त बनाया था।
श्री यादव की नियुक्ति पांच साल के लिए की गयी थी। उनके स्थान पर निर्वाचन आयुक्त एलएम चौबे को मुख्य निर्वाचन आयुक्त का प्रभार सौंपा गया है। श्री चौबे ने बताया कि श्री यादव की कुशल निर्देशन में इस बार भी सहकारिता चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है। उनके कार्यकाल का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ का चैबीस साल बाद हुआ चुनाव रहा है।
गत शुक्रवार को उक्त चुनाव निष्पक्ष तथा शन्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ है। इस चुनाव में लखीमपुरखीरी की साधना पाण्डेय संघ की उपाध्यक्ष बनी है। उन्होंने बताया कि अन्य समितियों शान्तिपूर्वक तथा निष्पक्ष रूप से कराने के लिए आयोग कटिबद्ध है।







