विश्वस्तरीय ग्राहक सेवा के देने लिए कली से फूल खिलने तक का सफर
ईंधन खपत कम, कारोबार में मुनाफा अधिक और उपयोग में आराम
पीथमपुर, 23 जनवरी, 2018: लियुगोंग इंडिया, गुवांगज़ी लियुगोंग की सब्सीडियरी, दुनिया की सबसे बड़ी व्हील लोडर निर्माता कम्पनी ने अपने भारतीय कारोबार की 15वीं सालगिरह की घोषणा करते हुए अपने साझेदारों, समर्थकों और मीडिया के लिए एक भव्य आयोजन किया। ‘मेक इन इंडिया’ के सपने को सच करते हुए कम्पनी ने भारतीय बाजारों में लियु गोंग की खास मशीनें पेश की है जो कभी भी, किसी भी चुनौती को पूरा करने में सक्षम हैं। कम्पनी के अभिनव प्रयास और नए आॅफर बहुत सफल रहे हैं।
यह समारोह लियु गोंग की 60वीं सालगिरह के अवसर पर पिछले साल घोषित ग्लोबल टुअर का एक हिस्सा है।
लियुगोंग इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री वू सांग ने इस अवसर पर कहा, ‘‘हमारा भारतीय सफर बहुत सफल रहा है। यादें, अनुभव और हमारी उपलब्धियां – हमें सब पर गर्व है। हमें अपने पैट्रंस का निरंतर सहयोग रहा है और हम उनके दिल से आभारी हैं। कंस्ट्रक्शन उपकरण बाजार में हमारे तेजी से उभरने में हमारे प्रयास के साथ हमारे पैट्रंस के अटूट विश्वास का बड़ा योगदान रहा है।’’
‘मेक इन इंडिया’ की मुहिम को सफल बनाने और रोजगार बढ़ाने के लक्ष्य से कम्पनी पीथमपुर लियुगोंग फैक्ट्री की क्षमता बढ़ाने के लिए 5 मिलियन अमेरिकी डाॅलर का अतिरिक्त निवेश करेगी। कम्पनी के कार्मिकों की संख्या अगले 2-3 वर्षों में 40 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। भारत में मानव संसाधन विकास के इस प्रयास से स्किल इंडिया मिशन को भी बढ़ावा मिलेगा।’’






