यूपी के लिए कंलक, कासगंज जैसी घटनाएं
लखनऊ,01 फरवरी। गणतंत्र दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के कासगंज में फैली हिंसा थम चुकी है। शहर अब धीरे-धीरे सामान्य परिस्थिति की तरफ लौट रहा है। इसी बीच कासगंज घटना को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाइक ने कहा कि जो कासगंज में जो हुआ है वो किसी को भी शोभा नहीं देता है।
राम नाइक ने कड़ा बयान देते हुए कहा कि कासगंज की यह घटना उत्तरप्रदेश के लिए कलंक साबित हुई है। सरकार उसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को कदम उठाने चाहिए जिससे दोबारा ऐसा कुछ ना हो। गौरतलब है कि कासगंज हिंसा पर राज्यपाल का यह बयान योगी सरकार के लिए एक कड़ा संदेश साबित हो सकता है।
बता दें कि सोमवार को मृतक चंदन गुप्ता के परिजनों ने 20 लाख मुआवजे का चेक लेने से इनकार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार,मृतक चंदन गुप्ता के परिजन हिंसा के बाद से धरने पर बैठे हैं। सोमवार को कासगंज के डीएम आरपी सिंह सहित आला अधिकारी मृतक चंदन के परिजनों को मुआवजे का चेक देने पहुंचे थे। लेकिन उन्होंने चेक लेने से मना कर दिया।






