जिलाधिकारी विक्रम सिंह को पत्र
सैल्यूट ठाकुर साहब !
निष्पक्ष, निडर और न्यायसंगत आपका एक बयान सिसकती भारत की अखंडता का आक्सीजन बन गया है। मानवतावादियों, एकता. शान्ति. अमन. और सौहार्द पसंद लोगों का दिल जीत लिया आपने। एक इंसान की एक नेकी ना सिर्फ उसकी बल्कि उसके देश धर्म-जाति और पेशे की भी इज्जत बढ़ाती है। लालची मीडिया/ सरदाना जैसे पत्रकार और भटके हुए मूर्ख जब कासगंज हिंसा की आग में गलत बयानी का पैट्रोल डाल रहे थे तब उस नाजुक वक्त में फसाद की जड़ और उनकी नियत को एक्सपोज करना देशहित में था।
पद्मावती पर चंद नादान क्षत्रियों के उग्र प्रदर्शन की बदनामी के दाग़ों को एक ठाकुर के सच्चे बयान के वाशिंग पाउडर ने धो दिया। नौकरशाही का भी फख्र से सीना चौड़ा हो गया है।
जय हिन्द
आपका
नवेद शिकोह







