Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    ममता कुलकर्णी फरार घोषित

    By June 24, 2017 Crime News No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 781

    ठाणे पुलिस ने घर पर चस्पा किया नोटिस, संपत्ति भी हो सकती है जब्त

    ममता कुलकर्णी और उनके साथी एवं नशीले पदार्थों के कुख्यात तस्कर विकी गोस्वामी को फरार अपराधी घोषित कर दिया है. मुख्य जांच अधिकारी सहायक पुलिस आयुक्त भरत शेलके ने कहा कि अपराध शाखा के अधिकारियों की एक टीम मुंबई के उपनगर वर्सोवा में स्काई एन्क्लेव में कुलकर्णी के घर पहुंची और दरवाजे पर उसके भगोड़ा होने का नोटिस चिपका दिया. अहमदाबाद में गोस्वामी के घर पर भी ऐसा ही नोटिस चिपकाया गया है. शेलके ने बताया कि अगर दोनों आरोपी दी गयी अवधि के भीतर ठाणे पुलिस के समक्ष पेश होने में नाकाम रहे, तो हम अदालत की अनुमति लेकर उनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे.

    ठाणे सेशन कोर्ट के एनडीपीएस के विशेष जज एचएम पटवर्धन ने 6 जून को ममता कुलकर्णी और विकी गोस्वामी को भगोड़ा घोषित किया था. जज की तरफ से जारी नोटिस में बताया गया है कि ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (सी), 9 (ए), 22, 24, 25(ए), 27(ए), 28 तथा 29 के तहत अपराध किया है. उसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए और उनका कहीं पता नहीं चल रहा है. नोटिस के जरिये ममता कुलकर्णी और विक्की गोस्वामी से 10 जुलाई को कोर्ट में हाजिर होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है. पुलिस ने नोटिस को इमारत में स्थित ममता के तीनों फ्लैटों के दरवाजे और इमारत के नोटिस बोर्ड और गेट पर चिपकाया है. इसी तरह विक्की गोस्वामी के घर के बाहर और आसपास सार्वजनिक स्थल पर नोटिस की प्रति को लगा दिया गया है.

    अचानक गायब हुर्इ थी ममता
    90 के देशक में बॉलीवुड की हॉट स्टार ममता कुलकर्णी का फिल्मी कैरियर आसमान चूम रहा था, लेकिन साल 2000 में अचानक ममता बॉलीवुड छोड़कर गायब हो गयी. ममता कुलकर्णी कहां चली गयी किसी को कुछ खबर नहीं थी, लेकिन 12 साल बाद ममता की एक तस्वीर सामने आयी. इस तस्वीर के जरिये ये पहचानना मुश्किल था कि ये वही खूबसूरत, ग्लैमरस हीरोईन ममता कुलकर्णी हैं.
    ममता के जीवन में एेसे हुर्इ विक्की की एंट्री
    90 के दशक में जिन दिनों ममता कुलकर्णी का फिल्मी कैरियर रफ्तार पकड़ रहा था, उसी दौरान उनकी जिंदगी में विक्की गोस्वामी की एंट्री हुई थी. विकी का असली नाम विजयगीरी गोस्वामी है और वह गुजरात पुलिस में डीएसपी रहे आनंदगीरी गोस्वामी का बेटा है. गुजरात पुलिस के अनुसार, नौकरी करने की बजाय जल्दी पैसा कमाने के लिए विकी ने जुर्म का रास्ता अख्तियार कर लिया था. गुजरात में पहले अवैध शराब तस्करी और फिर वह ड्रग्स स्मगलिंग के काले कारोबार में उतर गया था.
    बाॅलीवुड का दीवाना था विक्की गोस्वामी
    कुछ वक्त बाद विकी गोस्वामी ने जब अहमदाबाद छोड़ दिया और मुबंई में ड्रग्स का अपना धंधा शुरू कर दिया था. विकी बॉलीवुड का दीवाना था और मुंबई पुलिस के मुताबिक ड्रग्स के शौकीन कई बॉलीवुड स्टार्स विकी के दोस्त बन चुके थे. उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में ममता कुलकर्णी के टॉपलेस कवर फोटो और उनकी मेगा बजट फिल्मों का शोर मचा हुआ था. 1998 में आई फिल्म चाइना गेट का ये आइटम नंबर तो हिट रहा लेकिन ममता कुलकर्णी की ये फिल्म फ्लॉप हो गयी. उधर जेल में बंद विकी गोस्वामी से ममता की करीबी और अंडरवर्ल्ड से उनके कथित रिश्ते सुर्खियों में आ गये थे. इससे उनके फिल्म कैरियर मे जबरदस्त नुकसान पहुंचा.

    ममता आैर अमेरिकी पुलिस की कस्टडी में विक्की
    खबरों के अनुसार, इस समय ममता कुलकर्णी केन्या तथा विक्की गोस्वामी अमेरिकी पुलिस की कस्टडी में है. ठाणे पुलिस केन्या और अमेरिका के अधिकारियों के भी संपर्क में है, जिससे दोनों को भारत लाया जा सके. हालांकि, सूत्रों का कहना है कि एक बार ममता को तो भारत लाया जाना संभव है, लेकिन विक्की को भारत लाना मुश्किल लगता है. ठाणे कोर्ट ने पिछले 27 मार्च को दोनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था और उन्हें 7 अप्रैल को कोर्ट में हाजिर होना था, लेकिन कोई हाजिर नहीं हुआ. इसके बाद 6 जून को कोर्ट ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया था. अगर 10 जुलाई को ममता और विक्की कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो उनकी चल-अचल दोनों संपत्ति को जब्त करने के साथ रेड कार्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया ठाणे पुलिस करेगी.
    सोलापुर में 2012 में मारा गया था छापा
    ठाणे ऐंटि नारकॉटिक्स सेल ने 12 अप्रैल 2016 को सोलापुर एवोन लाइफ साइंस कंपनी पर छापा मारा था. छापे में पुलिस ने 23 टन इफ्रेडिन ड्रग को जब्त किया था. कंपनी से विदेशों में अवैध रूप से इफ्रेडिन ड्रग भेजे जाने का खुलासा हुआ था और उस रैकेट के तार इंटरनैशनल ड्रग स्मगलर विकी गोस्वामी और ममता कुलकर्णी से जुड़े होने की बात भी सामने आयी थी. इस मामले में अभीतक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    Keep Reading

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    Stir in Vrindavan: Comedians Johnny and Jojo, who made Premanand Maharaj laugh, go missing.

    वृंदावन में हड़कंप: प्रेमानंद महाराज को हंसाने वाले कॉमेडियन जॉनी-जोजो लापता

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Mithilesh Shukla, who used to throw his weight around by posing as a Noida IPS officer, was thoroughly exposed in Lucknow!

    नोएडा IPS बनकर रौब झाड़ने वाले मिथिलेश शुक्ला की लखनऊ में धज्जियाँ उड़ीं!

    June 16, 2026
    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    June 16, 2026
    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    June 16, 2026
    Modi's innovation saga in France; hackFront India's new movement in Delhi.

    फ्रांस में मोदी की इनोवेशन गाथा, दिल्ली में hackFront India का नया आंदोलन

    June 16, 2026

    जब फ्रांस में प्रधानमंत्री मोदी भारत की नवाचार गाथा को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहे हैं, तब hackFront India देश के भीतर नवाचार आंदोलन को नई गति दे रहा है

    June 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading