देवी अहिल्या की पावन नगरी में 11 फरवरी, रविवार को राजबाड़ा प्रांगण में भजन संध्या 7 बजे
इंदौर 09 फरवरी। ‘देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी’ द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 11 फरवरी रविवार को राजबाड़ा प्रांगण में शाम 7 बजे से विनोद अग्रवाल की भजन संध्या ‘‘भजनानंद’’ आयोजित किया जा रहा है। ‘‘देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी’’ के संस्थापक और युवा भाजपा नेता आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस भजन संध्या में शिवजी के भजन होंगे। यह कार्यक्रम लोगो को भक्ति और शक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने सभी शिव भक्तों को ‘‘भजनानंद’’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।






