Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म

    राजबाड़ा प्रांगण में ‘भजनानंद’ में श्रद्धालु झूमे

    By February 12, 2018 धर्म No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 636

    बलदेवकृष्ण सहगल ने ‘भजनानंद’ के मंच पर जमकर समां बाँधा। विनोद अग्रवाल के भजनों से उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे

    इंदौर 12 फरवरी 2018ः ‘देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी’ द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में रविवार शाम जाने माने भजन गायक विनोद अग्रवाल की भजन संध्या ‘भजनानंद’ आयोजित की गई। भजन संध्या के प्रारम्भ में विनोद अग्रवाल, बलदेवकृष्ण सहगल, विनोद सहगल और आरएसएस के कुमार संथाना ने दीपप्रज्वलन किया। भजन संध्या की शुरुआत हरे कृष्ण हरे, कृष्णा-कृष्णा-कृष्णा हरे-हरे, राम-राम-राम भजनों से हुई। बलदेवकृष्ण सहगल ने ‘भजनानंद’ के मंच पर जमकर समां बाँधा। विनोद अग्रवाल के भजनों से उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।

    कार्यक्रम के संयोजक श्री आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मैं यहाँ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का अपनी और ‘देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी‘ के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का इस आयोजन में स्वागत करता हूँ। साथ ही परमपूज्य बलदेव गुरूजी, विनोद अग्रवालजी, आरएसएस के कुमार संथानाजी और साहित्यकार हरेराम बाजपेई का शुक्रगुजार हूँ कि वे इस कार्यक्रम में पधारे! क्षेत्र क्रमांक तीन के ‘देव से महादेव वेलफेयर सोसायटी‘ के सभी कार्यकर्ताओं का भी इस भजन संध्या में स्वागत है।

    उन्होंने कहा कि यह भजन संध्या लोगों को भक्ति की शक्ति से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। श्री विजयवर्गीय ने कहा कि इस तरह के आयोजन करते रहते हैं, जिसमें उन्हें सुकून मिलता है और शहर का माहौल सुखद रहता है। इस भजन संध्या में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला समेत कई भाजपा नेता उपस्थित थे।

    #bhajnanand Indaur

    Keep Reading

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    The solution to every problem in life lies in the name of Shri Ram: CM Yogi Adityanath.

    जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है : सीएम योगी आदित्यनाथ

    Varanasi Municipal Corporation approves ₹100 crore project.

    काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा 130 फीट शिवलिंग, 20 एकड़ में शिव थीम पार्क

    बड़े मंगल पर करें ये उपाय सभी दुखों को हर लेंगे हनुमान जी

    The wise bird's efforts were of no avail against the foolish monkeys.

    बुद्धिमान पक्षी की मूर्ख बंदरों के आगे एक न चली

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading