Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    शानदार सब्जेक्ट पर बेहतरीन फिल्म ‘डैडीज डाटर’: डा.अनिल रस्तोगी

    By February 21, 2018Updated:April 2, 2018 फिल्म No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 631

    ‘डैडीज डाटर’ फिल्म का प्रीमियर 22 को

    https://www.youtube.com/watch?v=8UE-EJli068

    लखनऊ, 20 फरवरी। पिता और बेटी के खूबसूरत पवित्र पर आधारित फिल्म ‘डैडीज डाटर’ की सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म में 90% शूटिंग यूपी और लखनऊ में हुयी है फिल्म के डाइरेक्टर अभिमन्यु चौहान का कहना है लखनऊ एक बहुत सुन्दर जगह है और यहाँ की लोकेशन बहुत शानदार है। मै भी यहाँ पिछले 1999 से रह रहा हुई और यहाँ की लगभग हर नब्ज़ से वाकिफ हूँ और यही कारण है की इस फिल्म को शूट करने का निर्णय भी लखनऊ में किया गया। फिल्म ‘डैडीज डाटर’ का प्रीमियर भी कल 22 फरवरी को लखनऊ में ही कर रहे है।

    इस फिल्म की कहानी की पृस्ठभूमि के बारे में अभिमन्यु चौहान बताते है कि फिल्म में आपको एक शिक्षाप्रद सन्देश मिलता है कि पिता को अपनी बेटी कि रक्षा के लिए हमेशा उसका साया बन कर साथ रहना चाहिए। क्या गलत है और क्या सही यह पिता से बेहतर और कोई नहीं समझ सकता। वह अपने बच्चे पर आने वाली प्रॉब्लम को अच्छे से समझ सकता है।

    उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी पिता और बेटी के खूबसूरत पवित्र पर आधारित है बेटी जब छोटी होती है तो पिता उसे भरपूर प्यार देता है और वह जब थोड़ा बड़ी 12-13 साल की होती है तो पिता उससे दूरी बना लेता है यही से कहानी में एक नया मोड़ आ जाता है लड़की को ये नहीं मालूम होता है कि इस उम्र में क्या गलत है क्या सही, यदि किसी लड़के ने रास्ते में या स्कूल में उसकी तारीफ़ कर दी या प्रपोज़ कर दिया तो वह उसकी तरफ आकर्षित हो जाती है क्योकि उसे यह नहीं मालूम होता है की क्या गलत है क्या सही वह हर किसी पर यकीं करने लगती है और यही वजह है कि जिससे समाज में छुपे हुए गलत संगत के लोग उसका फ़ायदा उठाने लगते है।

    यदि पिता उसे वही बचपन वाला प्यार दे और उसको दोस्त की तरह उसे ट्रीट करे तो समाज में छिपे इस तरह के गलत चेहरे उससे कभी भी गलत फ़ायदा नहीं उठा सकते है और इस तरफ एक पिता अपनी बेटी को गलत लोगो के बीच जाने से भी बचा सकता है और क्या गलत है क्या सही में फर्क भी समझा सकता है और इस तरह बेटी भी अपनी हर बात अपने पिता को ओपनली शेयर करेगी।

    उन्होंने बताया कि फिल्म न केवल आज के इंटरनेट युग के नौजवानों की मस्ती, मूड और मानसिकता को मनोरंजन के साथ पेश करती है बल्कि, समाज को संदेश भी देती है। फायर थाॅट क्रिएशन्स के बैनर पर दीपा वर्मा -सोनिका सिंह निर्मित ये फिल्म शाने अवध अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शामिल रही है। साथ ही फिल्म ने तीन अवार्ड भी अपने खाते में किए।

    निर्देशक अभिमन्यु चौहान ने बताया कि फिल्म में विद्यानाथ भारती की सिनमेटोग्राफी की बहुत तारीफ हुई है तो सुरेश वाडकर के गाए-नन्हीं परी मेरी…. गीत के साथ ही वीनस से रिलीज हुआ म्यूज़िक भी लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।

    शानदार सब्जेक्ट पर बेहतरीन फिल्म होगी ‘डैडीज डाटर’

    इशकजादे फिल्म से फिल्मप्रेमियों के दिल में जगह बनाने वाले फिल्म और रंगमंच के वरिष्ठ अभिनेता डा.अनिल रस्तोगी फायर थाॅट क्रिएशन्स के बैनर पर दीपा वर्मा और सोनिका सिंह निर्मित निर्देशक अभिमन्यु चौहान की फिल्म ‘डैडीज डाटर’ के वीनस म्यूज़िक कंपनी द्वारा शीरोज़ हैंगआउट गोमतीनगर लखनऊ में शहर की हस्तियों और फिल्म के कलाकारों की मौजूदगी में किए म्यूज़िक रिलीज समारोह में फिल्म की टीम को बधाई दी और फिल्म के सब्जेक्ट और म्यूज़िक को सराहा। डा.रस्तोगी ने कहा कि बहुत ही अच्छे सब्जेक्ट को बेहतरीन फोटोग्राफी के साथ पेश किया गया है। फिल्म का ट्रेलर बहुत सी उम्मीदें जगाता है। ऐसी फिल्मों को दुनिया भर में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में जरूर ले जाना चाहिए। सबसे खुशी की बात मेरे लिए ये है कि ये फिल्म मेरे लखनऊ के कलाकारों ने बनाई और रिलीज तक पहुंचाई। उन्होंने कहा कि अभिमन्यु चौहान और पूरी टीम को मैं बधाई देता हूं।

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/film-bollywood-dadies-daughter/

    पढ़े इससे सम्बंधित खबर:

    https://shagunnewsindia.com/manoranjan-film-dadies-daughter-music-launch/

    #Dadies Daughter

    Keep Reading

    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    First look of 'Piya Ka Ghar' out! A new blend of horror and thrill coming to Bhojpuri cinema.

    पिया का घर का फर्स्ट लुक आउट! भोजपुरी में आएगा हॉरर-रोमांच का नया तड़का

    August 5, 2026
    Children will get introduced to the world of personal care through play.

    खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे

    August 5, 2026
    Our government paved the way for development by bringing electricity to 1.5 lakh hamlets: A. K. Sharma.

    हमारी सरकार ने डेढ़ लाख मजरों तक बिजली पहुंचाकर विकास का राह किया आसान : ए. के. शर्मा

    August 5, 2026
    Is God helpless, or is it our understanding? A new theory of hurt sentiments.

    ईश्वर असहाय या हमारी समझ? आहत भावनाओं की नई थ्योरी

    August 5, 2026
    People grappling with the unending problem of adulteration.

    मिलावट की अंतहीन समस्या से झूझते लोग

    August 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading