बेंगलुरू, 14 मार्च। निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एक्सिस बैंक जल्दी ही व्हाट्सऐप के जरिये भुगतान की सुविधा शुरू कर देगा। बैंक ने एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) को बड़ा अवसर करार दिया। बैंक के कार्यकारी निदेशक (खुदरा बैंकिंग) राजीव आनंद ने कहा कि हम नवप्रवर्तन के मामले में बाजार में अग्रणी हैं और हमारा मानना है कि यूपीआई एक बड़ा अवसर है।
हम अपने उपभोक्ताओं के लिए अलग परिस्थिति तैयार करने पर काम कर रहे हैं। हम उपभोक्ताओं के लिए भुगतान संबंधी एक महौल तैयार करने को लेकर गूगल, व्हाट्सऐप, उबर, ओला और सैमसंग पे जैसी कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। यह सेवा गूगल तेज पर पहले से ही उपलब्ध है और जल्दी ही यह व्हाट्सऐप पर भी उपलब्ध होगी।







