प्रसंशक भी बहुत दुखी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कर रहें दुवाएँ
मुंबई, 16 मार्च। लाखों लोगों के पसंदीदा अभिनेता इरफ़ान खान ने जानकारी दी है कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद से वह बेहद दुखी है और उन्हें काफी सदमा सा लगा है उनकी बीमारी के बारे में जानकर उनके प्रसंशक भी बहुत दुखी है और उनके लिए दुवाएँ कर रहे है एक प्रसंशक ने बताया की इरफ़ान को परदे पर और उससे अलग देख सुन कर हमेशा लगा है कि वह बहुत जुझारू इंसान हैं. इरफ़ान के जल्द पूरी तरह सेहतमंद होने की दुआ करता हूँ।
बता दें कि इरफ़ान ने अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने ट्विटर पर अपनी बीमारी का जिक्र किया था और अब उन्होंने लिखा है कि, उन्हें ”न्यूरोएंड्रोक्राइन ट्यूमर” है। हालांकि, उन्होंने यह साफ तौर पर कहा कि, यह बीमारी दिमाग से जुड़ी नहीं है। इंदौर कैंसर फाउंडेशन के संस्थापक और वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉक्टर दिगपाल धारकर ने जानकारी दी कि, न्यूरोएंड्रोक्राइन ट्यूमर एक अलग प्रकार का कैंसर होता है। इसे कैंसर के क्लासिफिकेशन में 10 से 15 साल पहले ही जोड़ा गया है। इसके बारे में पता लगाने के लिए विशेष प्रकार की पड़ताल ”क्रोमोग्राफिन एेसे” और ”क्रोमेटिन टेस्ट” की जाती है। इसके बाद इसके प्रायमरी या सेकंडरी स्टेज का पता लगाया जा सकता है। न्यूरोएंड्रोक्राइन ट्यूमर में पीनेट ट्यूमर की उत्पत्ति अमूमन कोलोन, फैफड़ों में या फिर शरीर के किसी और भाग में होती है। अगर इसे डायग्नोस किया जा चुका है तो यह देखना जरूरी हो जाता है कि यह लोकलाइज्ड है या फिर शरीर में फैला हुआ है।
पढ़े इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/manoranjan-irfan-khan-critical-illness/
https://shagunnewsindia.com/bolywood-manoranjan-film-actor-irfan-khan/







