- निजीकरण के खिलाफ उपभोक्ता परिषद की लामबंदी काम आयी पूरे प्रदेश के व्यापारी नेता आन्दोलित उप्र आदर्श व्यापार मण्डल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सड़क पर उतरकर आन्दोलन शुरू करने का किया ऐलान
- किसान यूनियन के नेताओं ने भी आन्दोलन में कूदने का दिया भरोसा
लखनऊ, 24 मार्च। उप्र सरकार की कैबिनेट द्वारा लखनऊ सहित गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ व मुरादाबाद का निजीकरण के फैसले के खिलाफ उपभोक्ता परिषद की लामबंदी तेज हो गई है पूरे प्रदेश में व्यापक जन आन्दोलन जल्द ही शुरू हो जायेगा। उपभोक्ता परिषद की तरफ से आज प्रदेश के अनेकों सामाजिक संगठनों व व्यापारी नेताओं व किसान नेताओं से किया गया सम्पर्क जिस पर पूरे प्रदेश में किसानों, व्यापारियों में दिखा भारी रोष। लगातार पूरे प्रदेश से उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष से किसान नेता व व्यापारी नेता सम्पर्क में आ रहे है और उनके द्वारा आन्दोलन को और व्यापक बनाने के लिये अपना पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है। उपभोक्ता परिषद ने आज जहाॅ अनेकों व्यापारी नेताओं से सम्पर्क किया वहीं सत्ता व विपक्ष की राजनैतिक पार्टियों के सांसदों व विधायकों से वार्ता कर निजीकरण के फैसले को उपभोक्ता विरोधी बताते हुये उसे वापस कराने की गुहार लगायी।
उप्र राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने निजीकरण के फैसले के विरोध में आज उप्र आदर्श व्यापर मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता व उनके संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ उनके कार्यालय में बैठक कर निजीकरण पर नोयडा पावर कम्पनी व टोरेन्ट पावर के उपभोक्ता विरोधी कार्यवाहियों से उन्हें अवगत कराते हुये विस्तार से निजीकरण के नुकसानो के बारे में उन्हें बताया और आपस में चर्चा की जिस पर आदर्श व्यापार मण्डल द्वारा आज यह घोषणा कर दी गई है कि निजीकरण के खिलाफ उनका संगठन सड़कों पर उतरकर आन्दोलन करेगा।
उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने आज अन्य व्यापारी नेताओं संदीप बन्सल व अमरनाथ मिश्रा से भी निजीकरण के मुद्दे पर सहयोग मांगा है वहीं दूसरी ओर जहाॅ भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राकेश टिकैत ने कल ही निजीकरण के मुद्दे पर आन्दोलन में कूदने का पूरा भरोसा दिया था आज वहीं भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के राष्ट्रीय चौ. हरपाल सिंह ने भी निजीकरण के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान करते हुये उपभोक्ता परिषद के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ने का आश्वासन दिया।







