लखनऊ, 25 मार्च। थाना ठाकुरगंज के हरिनगर में इलाके के बरी के जंगल के पास में बसी झुग्गी- झोपड़ी बस्ती में भीषण आग लग गयी, आग की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गयी, फायर बिग्रेड और स्थानीय पुलिस और लोगो के साथ मिलकर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन फिर भी बहुत कुछ ख़ाक हो गया बताया जाता है कि झोपड़ीयों मे रखे घरेलू सिलेंडर भी फट गए जिससे आग ने और विकराल रूप ले लिया था। आग किस कारणों से लगी यह अभी स्पस्ट नहीं हो सका है। फोटो: आज़म हुसैन








