आदित्य हवेलिया की अण्डरवाटर फोटो प्रदर्शनी आज से
लखनऊ, 28 मार्च। उत्तरप्रदेश में पहली बार होने वाले युवा सिनमैटोग्राफर व छायाकार आदित्य हवेलिया के अण्डर वाटर फोटोग्राफी शो ‘इनटू द ब्लू’ के उद्घाटन 28 मार्च को शाम 5.00 बजे कलास्रोत आर्ट गैलरी में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एस.पी.सिंह सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री अनिल रिसाल सिंह, रवि कपूर, ललित कला अकादमी के सचिव यशवंत सिंह राठौर, एडवोकेट बाबू रामजी दास व उ.प्र.ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष टी.पी.हवेलिया की मौजूदगी में करेंगे।पर्यावरण जागरूकता का संदेश देती क्यूरेटर प्रो.फरहत बशीर खान जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के मार्गदर्शन में हो रही अण्डर वाटर फोटोग्राफी की पहली प्रदर्शनी ‘इन टू द ब्लू’ यहां कलास्रोत आर्ट गैलरी अलीगंज में चार अप्रैल तक चलेगी। प्रदर्शनी में लगभग 50 छायाचित्रों में भारत के साथ ही मलेशिया के सी आफ सैलिबस और माॅरीशस में हिन्द महासागर में समुद्र के भीतर खींची गई तस्वीरों में जलजीवों का अद्भुत संसार देखने का मौका मिलेगा।







