लंदन,03 अप्रैल।1372 रोबोट ने इटली में संगीत की धुनों पर एक साथ डांस कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। वर्ष 2016 से तकनीकी कंपनियां नृत्य करने वाले रोबोट की टीम तैयार कर रही हैं। कंपनियां ऐसे रोबोट से एक साथ डांस कराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश कर रही हैं।
40 सेंटीमीटर लंबे रोबोट
पिछले साल अगस्त में चीन में 1069 डोबी मशीनों ने रिकर्ड बनाया था लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर 1372 पर पहुंच गया है। यह हालिया रिकॉर्ड इटली में बना। इसमें अल्फा 1 एस रोबोट का इस्तेमाल किया गया। ये रोबोट महज 40 सेंटीमीटर लंबे हैं और एल्यूमुनियम का बना हुआ है।







