शिमला, नई दिल्ली, 04 अप्रैल। तिब्बतीयों के अध्यात्मिक नेता दलाई लामा की तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दिल्ली इलाज के लिये ले जाया गया है। दलाई लामा दिल्ली के मैक्स हास्पिटल में डाक्टरों की निगरानी में ईलाज करवा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि दलाई लामा को गले में आ रही दिक्कत के बाद धर्मशाला से अचानक दिल्ली शिफट किया गया। बताया जा रहा है कि 31 मार्च को थैंक्यू इंडिया कार्यक्रम के दौरान उनका शेड्यूल व्यस्त होने और अधिक लोगों से मिलने-जुलने के चलते उनके गले में कुछ समस्या आ रही थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाने का फसला लिया गया। दिल्ली के अस्पताल मैक्स में उनका उपचार चल रहा है। गुरुवार तक उनके धर्मशाला लौटने की उम्मीद जताई जा रही है।
दलाई लामा के स्वास्थय को लेकर दुनिया भर में फैले बौद्ध अनुयायी व तिब्बती चिंतिंत हैं। उनके अनुयायी उनके जल्द ठीक होकर लौटने की कामना कर रहे हैं। धर्मशाला में आज उनकी दीर्घायु के लिये बड़ी तादाद में तिब्बतीयों ने प्रार्थना की । उधर निर्वासित तिब्बत सरकार के एक प्रवक्ता ने मैक्स अस्पताल के हेलथ बुलेटिन का हवाला देते हुये कहा है कि दलाई लामा स्वस्थ हैं व चिंता की कोई बात नहीं है। और कल तक दलाई लामा धर्मशाला लौट सकते हैं।
82 वर्षीय तेनजिन गयात्सो तिब्बत के चौहदवें दलाई लामा हैं। उनकी बढ़ती उम्र के चलते उनके स्वास्थय को लेकर हर कोई चिंतित है। पिछले दिनों स्वास्थय में आ रही दिक्कतों के चलते ही उनके विदेश दौरों को स्थगित कर दिया गया है। डाक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। दलाई लामा इसी वजह से इन दिनों अपना ज्यादातर समय धर्मशाला में ही बिता रहे हैं।







