Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    संघर्ष समिति बाबा साहब की 127वीं जयन्ती पर पूरे प्रदेश में करेगी भव्य आयोजन

    By April 8, 2018Updated:April 8, 2018 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 576
    • 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों द्वारा 13 व 14 अप्रैल, 2018 को पूरे प्रदेश में बाबा साहब की जयन्ती के अवसर पर किये जाने वाले दो दिवसीय कार्यक्रमों की घोषणा।
    • संघर्ष समिति का बाबा साहब की जयन्ती की पूर्व संध्या 13 अप्रैल ‘‘पदोन्नति बिल पास कराओ आरक्षण बचाओ दिवस‘‘ के रूप मनाने का ऐलान।
    लखनऊ, 08 अप्रैल। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, उप्र संयोजक मण्डल की प्रान्तीय कार्य समिति की आज एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जी की 14 अप्रैल, 2018 127वीं जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिकों द्वारा होने वाले दो दिवसीय कार्यक्रमों का आज ऐलान कर दिया गया है। जिसके तहत प्रदेश के 8 लाख आरक्षण समर्थक बाबा साहब को याद करते हुए आरक्षण बचाने की शपथ लेंगे। संघर्ष समिति ने यह ऐलान किया है कि बाबा साहब की जयन्ती की पूर्व संध्या 13 अप्रैल, 2018 अपरान्ह 4 बजे से पूरे प्रदेश में सभी जिला मुख्यालयों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा और सभी जनपदों में ‘‘पदोन्नति बिल पास कराओ आरक्षण बचाओ दिवस‘‘ के रूप में मनेगा और उसके बाद अगले दिन पूरे प्रदेश के लाखों आरक्षण समर्थक 14 अप्रैल को बाबा साहब की भव्य जयन्ती मनायेंगे।
    संघर्ष समिति प्रान्तीय संयोजक मण्डल द्वारा हमेशा की भांति इस बार भी 13 अप्रैल अपरान्ह 4 बजे से बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर स्मारक गोमती नगर, लखनऊ में भव्य आयोजन शुरू किया जायेगा, जिसमें देश के जाने माने बहुजन लोकगीत गायक श्री राम निवास पासवान व श्री सागर जौनपुरी की टीम द्वारा बाबा साहब पर गीत गाये जायेंगे। 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयन्ती पर उन्हें याद करते हुए संघर्ष समिति सुबह से ही लगभग 10 कुन्तल पूड़ी व मिष्ठान का वितरण करेगी और गीत गायकों द्वारा लगातार गीत का प्रस्तुतीकरण भी किया जाता रहेगा।
    आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयोजकों में अवधेश कुमार वर्मा, राम शब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, श्याम लाल, अन्जनी कुमार, रीना रजक, एसपी सिंह, राम बरन, महेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह, अशोक सोनकर, बनी सिंह, अंजली गौतम, जितेन्द्र कुमार, प्रभू शंकर, राजेश पासवान, श्रीनिवास, सुनील कुमार ने कहा कि बाबा साहब की जयन्ती पूरे प्रदेश में आरक्षण समर्थक धूमधाम से मनायेंगे। आज बाबा साहब की बदौलत ही देश के करोड़ों बहुजनों को उनका सम्मान मिला है।
    बाबा साहब के जन्मदिन से देश का आरक्षण समर्थक प्रेरणा लेकर अपने संघर्ष के लिये तैयार होता है। जिस प्रकार से बाबा साहब द्वारा बनायी गयी संवैधानिक व्यवस्था पदोन्नतियों में आरक्षण पर लगातार केन्द्र की मोदी सरकार कुठाराघात कर रही है, उससे पूरे देश के करोड़ों दलित कार्मिकों में भारी रोष व्याप्त है। 13 अप्रैल को संघर्ष समिति के आहवान पर बाबा साहब की जयन्ती की पूर्व संध्या पर प्रदेश के 8 लाख आरक्षण समर्थक कार्मिक पदोन्नति बिल पास कराओ व आरक्षण बचाओ के रूप में मनाते हुए आरक्षण को बचाने की शपथ लेंगे।

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    A spine-chilling, mysterious incident on the stairs in Ghaziabad: A person riding a cat or a black buffalo?

    गाजियाबाद में सीढ़ियों पर रोंगटे खड़े कर देने वाली रहस्यमयी घटना: बिल्ली या काले भैंसे पर सवार व्यक्ति?

    सिद्धांतों की बलिवेदी में सत्ता का बलिदान देने वाला जननायक

    हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया रंगारंग उत्सव

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading