लखनऊ 09 अप्रैल 2018। लखनऊ के सांसद एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आये और योजना भवन में बैठक के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ अपने संसदीय क्षेत्र में हो रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति के निरीक्षण पर निकल पड़े। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह सबसे पहले उस स्थान के निर्माण कार्य की प्रगति का अवलोकन किया जहां पर नीचे गोमती नदी एवं ऊपर इन्दिरानहर निकलती है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के जुग्गौर स्थित साइट आफिस पहुंचे जहां पर लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल ने विभिन्न चरणों के निर्माण की प्रगति की जानकारी देते हुये बताया कि यह कार्य अक्टूबर 2018 तक पूर्ण हो जाएगा।
इसके बाद गृहमंत्री फैजाबाद रोड के उस हिस्से पर पहुंचे जहां फैजाबाद रोड के ऊपर से आउटर रिंग रोड के पुल का निर्माण कार्य हो रहा है। वहां परएन.एच.आई. के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने कार्य प्रगति की जानकारी दी। इसके
बाद गृहमंत्री गोमती बैराज के पास बन रहे कुकरैल पुल निर्माण के प्रगति की जानकारी ली और बताया गया कि यह निर्माण कार्य ब्रिज कारपोरेशन द्वारा कराया जा रहा है और यह अक्टूबर 2018 तक पूर्ण हो जायेगा।







