Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    ShagunBy ShagunApril 22, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 165

    सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से पहल न होने से नाराज है आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी

    लखनऊ। छह साल से लंबित 69000 शिक्षक भर्ती मामले में आरक्षित वर्ग (पिछड़ा और दलित) के अभ्यर्थियों ने बुधवार को एक बार फिर लखनऊ में अपना गुस्सा जताया। सैकड़ों अभ्यर्थी विधानसभा के सामने धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन भारी पुलिस बल ने उन्हें इको गार्डन तक नहीं पहुंचने दिया और जबरन बसों में बैठाकर धरना स्थल से हटा दिया।

    आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में सरकार की चुप्पी से नाराजगी

    अभ्यर्थियों का मुख्य आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार की ओर से कोई सक्रिय पहल नहीं हो रही। सितंबर 2024 में पहली सुनवाई के बाद से मामला सिर्फ तारीख पर तारीख मिलने तक सिमट गया है। सरकार ने कोर्ट में 3 सप्ताह का समय मांगा था, जो पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक अपना पक्ष ठीक से नहीं रखा गया।

    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.
    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    आंदोलनकारी नेता का तीखा बयान

    आंदोलन का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने कहा कि “राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट, मुख्यमंत्री द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच का फैसला—सब हमारे पक्ष में हैं। फिर भी न्याय नहीं मिल रहा क्योंकि हम पिछड़े और दलित समाज से हैं।”उन्होंने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार लगभग 19000 पदों का नुकसान हुआ है। सरकार ने 6800 अभ्यर्थियों की सूची जारी की, लेकिन नियुक्ति नहीं दी। अभ्यर्थी पिछले छह साल से लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगें अनसुनी हो रही हैं।

    क्या हैं प्रमुख मांगें?

    • सरकार सुप्रीम कोर्ट में तुरंत अपना पक्ष रखे।
    • आरक्षण विसंगति को दूर कर 19000 खोए पदों पर नियुक्ति हो।
    • 6800 अभ्यर्थियों को तुरंत नियुक्त किया जाए।
    • मामले का जल्द निस्तारण कर अभ्यर्थियों को न्याय दिलाया जाए।

    अभ्यर्थियों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई न होने से पूरा आरक्षित वर्ग आहत है। वे चेतावनी दे रहे हैं कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज होगा।

    यह भर्ती विवाद यूपी में सालों से सुर्खियों में है और हजारों युवाओं का भविष्य अटका हुआ है। अब देखना होगा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में कितनी तेजी दिखाती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading