लखनऊ, 15 अप्रैल। रविन्द्र पल्ली में आज बांग्ला नववर्ष की धूम रही। सूर्योदय की पहली किरण के साथ नववर्ष का स्वागत शुरू हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यह उत्सव पूरा हुआ। संयोजक मंडल के शीवाशीष घोष ने बताया कि प्रातः पांच बजे रविन्द्रपल्ली में प्रभातफेरी निकाल कर नववर्ष का अभिनन्दन किया। उर्वी घोष, श्रीपर्णा चौधरी, तूलिका घोष, शुभांशु, अंतरा, शुभागता, के बांग्ला गीतों ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। यहां स्थित कालीबाड़ी के देवब्रत मित्रा, अरूप सान्याल ,स्वागता चौधरी के निर्देशन में भी रंगारंग कार्यक्रम हुए।
Keep Reading
Add A Comment







