पटना, 17 अप्रैल। बाबू वीर कुंवर सिंह जी के 160 वें विजयोत्सव के अवसर पर प्रदर्शित करने के लिए आयोजित चित्रकला कार्यशाला में लगभग 50 प्रतिशित पेंटिंग्स तैयार हो चुका है। इसकी जानकारी कार्यक्रम के संयोजक अमृत प्रकाश और पीआरओ रंजन सिन्हा ने दी।
उन्होंने बताया कि कोलकाता से आये कलाकार प्रदीप पात्रा बाबू वीर कुंवर सिंह की तीन फीट की प्रतिमा का निर्माण जोर शोर से कर रहे हैं, जिसका प्रदर्शन भी विजयोत्सव के दौरान प्रदर्शित की जायेगी। उन्होंने बताया कि बिहार म्यूजियम के बहुउद्देशीय हॉल में इस चित्रकला कार्यशाला की शुरूआत रविवार को बिहार की मुख्य सचिव श्री अंजनी कुमार सिंह ने की थी, जो 20 अप्रैल तक चलेगी।
इस कार्यशाला में मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, रांची, बड़ौदा, बनारस से आये कलाकारों द्वारा बनाई की पेंटिंग्स 23 अप्रैल को भोजपुरी के आरा हाउस एवं किला मैदान जगदीशपुर में प्रदर्शित की जायेगी। इसमें बिहार के पांच कलाकार भी पेंटिंग्स बना रहे हैं। इसका लोकार्पण बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार करेंगे।







