इंदौर, 23 अप्रैल। मुश्किलों में दिन काट रहे एक व्यक्ति के सिर पर और परेशानी आ पड़ी, जब उससे एक ठग ने बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख रूपए ठगे।
भंवरकुआं थाने में पवनपुरी कालोनी पालदा के विजय मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुडमास्टर जॉब के नाम पर उसे ईमेल से एक्सिस बैंक में जॉब के लिए ऑफर दिया गया और उससे अलग-अलग दिनांकों में बैंक खाते में 97 हजार यह कहकर कराये की अगर तुम्हे नौकरी नहीं मिली तो तुम्हें पैसा लौटा देंगे, लेकिन काफी दिन तक नियुक्ति पत्र नहीं आया तो उसने नौकरी के बारे में पूछताछ की तो 15 हजार रूपए मांगे गए, लेकिन उसके बाद बातचीत होना ही बंद हो गई। पुलिस ने इस मामले में सानित कुमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।






