लखनऊ के जंगली इलाके में एक मोर का नृत्य करना खूबसूरत मौसम को सलामी देने जैसा है! कहते है कि जब मौसम में खास बदलाव होता है तो मोर उसे महसूस कर अपना सौंदर्य प्रकृति को नृत्य के माध्यम से समर्पित कर देता है इस समय उत्तर प्रदेश, राजस्थान और कई अन्य राज्यों में कुछ दिनों से धूल/आंधी-पानी आ रहा है मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है मौसम विभाग के पूर्वानुमान मुताबिक इस बार बारिश के बहुत अच्छे आसार है। शायद यही बात यह मोर भी नृत्य के माध्यम से कहना चाह रहा है। फोटो: आज़म हुसैन







