स्टोर का उद्घघाटन अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने किया
जयपुर 19 मई, 2018: आदित्य बिरला ग्रुप के प्रीमियम लिनिन फैब्रिक ब्रांड ने आज जयपुर में अपना एक्सक्लुसिव स्टोर खोला। उद्योग में अग्रणी लिनिन क्लब भारत का सबसे बड़ा लिनिन फैब्रिक ब्रांड है और यह सर्वश्रेश्ठ गुणवत्ता की लिनिन का पर्याय है। यह भारत में ब्रांड का 172 वां स्टोर है।
स्टोर लाॅन्च करते हुए श्री मनमोहन सिंह, प्रेसिडेंट एवं यूनिट हेड, जयश्री टेक्सटाईल्स ने कहा, ‘‘खास लुक और कम्फर्ट के कारण लिनिन किसी भी अन्य फैब्रिक के मुकाबले सबसे विषेश है। इस एक्सक्लुसिव स्टोर के साथ हमें विष्वास है कि शहर में स्टाईलप्रेमी सर्वश्रेष्ठ यूरोपियन लिनिन फैब्रिक्स का दिल से स्वागत करेंगे। हमारे सभी फैब्रिक फ्रांस एवं बेल्जियम से प्राप्त किए गए राॅ मटेरियल से बनाए गए हैं और सर्वोच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ये हमारी अत्याधुनिक सुविधाओं में प्रोसेस किए जाते हैं।’
श्री जसविंदर कटारिया – हेड, सेल्स एवं मार्केटिंग, लिनिन बिज़नेस, जयश्री टेक्सटाईल्स ने कहा, ‘‘हमें जयपुर में यह ध्वजवाहक स्टोर लाॅन्च करने की ख़ुशी है। इस प्रीमियम स्टोर के साथ हमारा उद्देश्य ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव प्रदान करना तथा लिनिन प्रेमियों को लिनिन फैब्रिक व उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला एक उत्तम वातावरण में उपलब्ध कराना है। इसका विषेश फ्लोर प्लान आम रिटेल श्रेणी में एक अतुलनीय अनुभव प्रदान करता है और खास लिनिन क्लब के लिए डिज़ाईन किया गया है।







