डॉ शालिनी वर्मा, कम्युनिकेशन प्रोफेसर एंड बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट
हम में से ज्यादातर के लिए इंटरव्यू अंदर तक हिला कर रख देने वाला अनुभव होता है जिसका सामना जिंदगी में हर किसी को कभी ना कभी करना ही होता है लेकिन किसी भी इंटरव्यू के लिए खास तैयारी करने का सबसे बढ़िया तरीका यह है कि बुरी से बुरी स्थिति के लिए तैयार रहा जाए, इस बारे में बॉडी लैंग्वेज एक्सपर्ट क्या कहती हैं आइये जानते हैं कैसे
- तनाव के कारण और उसके प्रति अपनी भावनात्मक और शारीरिक प्रतिक्रिया की पहचान करें। अपनी परेशानी पहचाने और यह देखें कि आपका शरीर ऐसी स्थिति का सामना कैसे करता है।
- तनाव के सामने समर्पण ना करें और उसकी वजह से खुद को नर्वस या फिर शारीरिक तौर पर अपसेट ना होने दें, यह जानने की कोशिश करें कि आपकी बॉडी लैंग्वेज में किस तरह बदलाव लाकर तनाव से बचा जा सकता है।
- तनाव के प्रति अपने भावनात्मक प्रतिक्रिया के स्तर को नीचे लाएं ओवर एक्टिंग ना करें और चीजों को बेहद जटिल या तत्कालिक तौर पर देखना बंद करें, दिमाग को शांत रखें।
- चीजों को सामान्य ढंग से लें तनाव अपने ऊपर हावी होने देने की बजाय उसे हल्की तरह से लें। ताकि उसका सामना किया जा सके।
- अपनी भावनाओं पर काबू रखें चीजों को देखने का दृष्टिकोण बदले नकारात्मक पहलुओं और ‘अगर’ या ‘बजाय इसके’ पर अधिक ध्यान न दें।
- तनाव के प्रति अपनी शारीरिक प्रतिक्रिया को सामान्य बनाने के लिए धीमे- धीमे गहरी सांस लें इस तरह आपको हृदय गति और सांस लेने की गति सामान्य करने में मदद मिलेगी।
- संतुलित और पोषक आहार लें जिससे शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिले। निकोटीन अत्यधिक कैफीन और अन्य नशीली वस्तुओं के सेवन से बचें।
- पर्याप्त नींद लें जहां तक संभव हो हर रोज नियमित समय पर सोए।
- ऐसी दोस्ती या संबंध विकसित करें जिनसे आपको आवश्यकता पड़ने पर भावनात्मक सहयोग और समर्थन मिलता रहे अपने लिए अर्थपूर्ण और साधे जा सकने वाले लक्ष्य तय करें, बजाय इसके कि दूसरे आपके लिए लक्ष्य तय करें।
- स्वयं से एक सीमा से अधिक उम्मीद ना लगाएं। जीवन में थोड़ी फ्रस्ट्रेशन असफलता और गम होता ही है अपने प्रति हमेशा विनम्र और कोमल बने रहे, स्वयं के दोस्त भी बने।







