लखनऊ, 19 जून। लखनऊ, 19 जून। लखनऊ के सबसे व्यस्ततम इलाके चारबाग स्टेशन के पास बने दो होटलों में प्रात: तड़के भयानक आग लग गयी जिसमें होटल विराट इंटर नेशनल और होटल एसएसजे जलकर ख़ाक हो गये। इस भयानक अग्निकांड में एक बच्ची समेत 5 लोग जिन्दा जल गये। बताया जाता है की घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक जानमाल का भरी नुक्सान हो चुका था।
होटल विराट इंटरनेशनल लखनऊ में आज सुबह तेज धमाके के साथ आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिसमे पांच लोगों की मौत हो गयी, बताया जाता है की होटल में दर्जनों गेस्ट फंसे होने की सूचना थी, और कई बेहोश सूचना थी फ़िलहाल फायर ब्रिगेड का रेस्क्यू ऑप्रेशन जारी था। आग लगने का कारण अभी स्पस्ट नहीं हो सका है।
मिली जानकारी के अनुसार चारबाग रेलवे स्टेशन के पास होटल विराट इंटरनेशनल में आज तड़के अचानक तेज धमाकों के साथ आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। घटना की सूचना तत्त्काल फायर को दी गयी लेकिन तब तक आग बुरी तरह से फ़ैल चुकी थी। बताया जाता है इस इस आग में एक बच्ची का जला हुआ शव मिला है और पांच लोगों के मरने की सूचना है, बताया जाता है होटल बुरी से तरह जलकर रख हो गया है इसके अलावा आग बगल के दो और होटल में पहुंच चुकी थी जिस पर फायर ब्रिगेड ने काबू पा लिया है। सूत्रो के मुताबिक अब तक 7 लोग सिविल अस्पताल लाएं गए जिनमे से 4 की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर मौतें दम घुटने से हुई लग रही है।

सीएम ने जताया गहरा दुःख, एवं मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा
लखनऊ: 19 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चारबाग क्षेत्र के 02 होटलों में लगी आग से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को इस अग्निकांड में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।








