Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    फिल्‍म स्‍टार के बजाय अच्‍छी कहानी से चलती है: आदित्‍य ओझा

    By June 19, 2018 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 612

    ईद के मौके पर रिलीज हुई निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की भोजपुरी फिल्‍म ‘बॉर्डर’ को बॉक्‍स ऑफिस पर दर्शकों का कमाल का रेस्‍पांस मिला है। बिहार और यूपी में तो‘बॉर्डर’ ने सलमान खान की फिल्‍म रेस 3 को भी पीछे छोड़ दिया है। आखिर ऐसा क्‍या था इस फिल्‍म में, जो लोगों ने इसे हाथों हाथ ले लिया। इस बारे में फिल्‍म के अभिनेता आदित्‍य ओझा ने बताया कि फिल्‍म ‘बॉर्डर’ बहुत अच्‍छी सब्‍जेक्‍ट पर बनी सबसे बड़ी मल्‍टीस्‍टारर थी, जिसको संतोष मिश्र ने खूबसूरती से सजाया है। उन्‍होंने कहा कि रेस 3 के साथ हमारी फिल्‍म जरूर रिलीज हुई, मगर दोनों फिल्‍मों का कोई कंपेरिजन नहीं है। खास कर सलमान खान से तुलना भी ठीक नहीं होगा। मगर मैं भोजपुरी स्‍क्रीन के हिसाब से कह सकता हूं कि सिर्फ स्‍टार होने से सिनेमा नहीं चलती। फिल्‍म के चलने में कहानी और प्रजेंटेशन दमदार होना जरूरी होता है।

    छपरा से आने वाले आदित्‍य ने फिल्‍म के अनोखे प्रमोशन के बारे में बताया कि ‘बॉर्डर’ के प्रमोशन के लिए क्रिकेट से अच्‍छा जरिया कोई हो ही नहीं सकता था। क्‍योंकि क्रिकेट के जरिये ही हम युवा पीढियों तक पहुंच सकते थे। इसलिए हमने अपने फिल्‍म के प्रमोशन के लिए क्रिकेट को चुना। इस दौरान हम उनके बीच गए। जैसा का चुनाव में भी ग्रास रूट पब्लिसिटी से रिजल्‍ट अच्‍छा होता है। उसी तरह हमने प्रमोशन के इस माध्‍यम से ‘बॉर्डर’ को लोगों के बीच पहुंचाया जिसका नतीजा पिछले वीकेंड में देखने को मिला, जब फिल्‍म को धमाकेदार शुरूआत मिली।

    आदित्‍य ओझा ने फिल्‍म में अपनी भूमिका को लेकर कहा कि इसमें मेरी भूमिका एक ऐसे फौजी की है, जिसकी शादी उस लड़की से हो जाती है, जो किसी और से प्‍यार करती है। ऐसे में उसे देश पर दुश्‍मनों के अलावा घर में मानसिक तनाव को झेलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। लेकिन फिल्‍म की कहानी आगे बढ़ती है और पत्‍नी मेरे लिए प्रेरणा का श्रोत बनती है। उन्‍होंने कहा कि मेरी भूमिका लोगों को खूब पसंद आ रही है। यह देखकर मुझे अच्‍छा लगा कि दर्शकों का प्‍यार मुझे भरपूर मिल रहा है। फिल्‍म में मेरे आपोजिट काजल यादव हैं, जो एक बेहद जहीन अदाकारा हैं। आदित्‍य ने भोजपुरी की उपेक्षा करने वालों के लिए ‘बॉर्डर’ को करारा जवाब बताया और कहा कि ‘बॉर्डर’ पूरे परिवार के साथ देखने वाली फिल्‍म है। खुद मेरे घर से लोग भोजपुरी सिनेमा से कन्‍नी काटते थे, मगर ‘बॉर्डर’ को मेरी दादी, मां, बहन समेत पूरे परिवार ने देखा और सराहा।

    आदित्‍य ओझा फिल्‍म की शूटिंग के दौरान छत्तीसगढ के धमतरी में शूट के बाद नॉनवेज अपने साथियों के साथ मिलकर बैचलर्स स्‍टाइल में बनाते थे और खूब मस्‍ती करते थे। ये बातें आदित्‍य ने फिल्‍म के शूटिंग के दौरान के अनुभव को याद करते हुए बताया। उन्‍होंने ‘बॉर्डर’ में दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि निरहुआ के साथ उन्‍होंने पहले भी काम किया है। वे काफी कमाल के अभिनेता और सुलझे हुए इंसान हैं। वो अपने को स्‍टार की मदद से हिचकते नहीं। उनके साथ काम करके मजा आता है। वहीं, आम्रपाली मेरी अच्‍छी दोस्‍त हैं। हालांकि फिल्‍म में उनके साथ मेरा कोई रोल नहीं है, पर वे काफी अच्‍छी अदाकारा हैं। बता दें कि आदित्‍य ओझा ‘बॉर्डर’ को मिली सफलता से काफी उत्‍साहित है और अब वे सारा ध्‍यान अपनी आने वाली फिल्‍म घमासान में लगाने चाह रहे हैं।

    #aditya ojha #Border

    Keep Reading

    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    With ‘Mission 500’, Anup Jalota is scripting a new history of devotional music.

    ‘मिशन 500’ के साथ अनूप जलोटा रच रहे भक्ति संगीत का नया इतिहास

    Ulka Gupta brings a blockbuster 'Rajni Ki Baraat', leading the procession herself on a scooter!

    उल्का गुप्ता लाई धमाकेदार ‘रजनी की बारात’, बारात की अगुवाई खुद स्कूटर पर!

    “Move Beyond the Top 10” — Farah Khan’s New Travel Mantra

    “टॉप-10 से आगे बढ़ो”-फराह खान का नया ट्रैवल मंत्र

    Deepika Padukone in Action Mode Even During Pregnancy, Set to Shine in ‘Raaka’

    ‘राका’ में दीपिका पादुकोण को मिला पावरफुल रोल

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Wedding Guests Fed a Powerful Laxative! The Bride's Father's Anger Takes a Heavy Toll on the Guests' Health.

    बारातियों को खिलाया जमालघोटा! दुल्हन के पिता का गुस्सा बारातियों की सेहत पर भारी पड़ा

    May 8, 2026
    The film connecting the new generation to Lord Krishna: ‘Krishnavataram Part 1: The Heart (Hridayam)’

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती है फिल्म ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)

    May 8, 2026

    ईरानी हमलों ने अमेरिकी ठिकानों में मचाई भारी तबाही: सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

    May 8, 2026
    The suspense of the vote count has brought about major upsets!

    तमिलनाडु में सिनेमा-सियासत की नई लहर, विजय ने लिखी नई इबारत

    May 8, 2026
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz

    ट्रंप का ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ मात्र 48 घंटे में फेल! होर्मुज में 1600 जहाज अभी भी फंसे

    May 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading