मैमीपोको द्वारा भारतीय माताओं को समर्पित She Cares She Shares समुदाय की हुयी
घोषणा
नई दिल्ली, 26 जून। जापान की अग्रणी शिशु से स्वच्छता उत्पाद निर्माता कंपनी, यूनिचार्म का सबसे प्रमुख उत्पाद मैमीपोको, ने एक आॅनलाइन माॅमी समुदाय ‘She Cares She Shares’ की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य मातृत्व की भावना को मनाना है। माताएं सोशल मीडिया पर अपने अनुभवों को साझा कर इसमें पंजीकृत कर इस समुदाय का हिस्सा बन सकेंगी।
मैमीपोको का उद्देश्य पूरे भारत भर की माताओं को एक साथ जोड़ना है जिससे उनके पास उनके मातृत्व के अनुभवों को लिखने और साझा करने के लिए एक मंच प्रदान किया जा सके, साथ ही वे यहां शिशु देखभाल तथा गर्भावस्था पर नई अथवा गर्भवती माताओं के साथ नुस्खे भी बांट सकती है और अपने मातृत्व को सहज बना सकती हैं।
यूनिचार्म इंडिया के मार्केटिन्ग निदेशक कहती हैं, ‘हमें इस प्रयास की शुरूआत करके बहुत खुशी है जो कि साझा अनुभव रखने वाली देश भर की माताओं को एक-दूसरे से जुड़ने में सक्षम बनाएगा। मैमीपोको देश भर में अनेक माताओं के साथ मातृत्व की उनकी यात्रा में एक साझेदार रहा है, और यह प्रयास इस संबंध को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, साथ ही यूनिचार्म टीम की ओर से मैमीपोको को एक सबसे अग्रणी खिलाड़ी बनाने के लिए सभी माताओं के प्रति धन्यवाद का एक प्रतीक भी है। सही मायनों में यह मंच ‘माताओं द्वारा, माताओं के लिए’ ही है। हम उम्मीद करते हैं कि यह मंच देश भर की माताओं के जीवन में एक सकारात्मक प्रभाव सृजित करेगा।’







