सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने किया इनकार UP का नहीं है एयरक्राफ्ट
लखनऊ, 28 जून। मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है कि मुंबई के सर्वोदय नगर,घाटकोपर इलाके में उत्तर प्रदेश का चार्टेड प्लेन क्रैश हो गया है राहत एवं बचाव कार्य जारी है बताया जाता है कि ये प्लेन यूपी से मुंबई कि तरफ जा रहा था जहा वह क्रैश हो गया, एयरक्राफ्ट का नंबर VT-UPZ, KING AIR C90. बताया जाता है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कुछ नहीं पता चला है।
- दुर्घटना में 5 व्यक्ति की मौत की खबर।
- सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने किया इनकार UP का नहीं है एयरक्राफ्ट , सभी एयरक्राफ्ट उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं।
- 2014 में बिक चुका है ये एयरक्राफ्ट ,मुंबई की एक कम्पनी ने खरीदा था एयरक्राफ्ट।
- अवशेषों पर मार्क होने की वजह से UP का बताया गया एयरक्राफ्ट।







