नई दिल्ली, 04 जुलाई। दिल्ली की एक कोर्ट ने पुलिस को आदेश दिया है कि वह बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती को अपनी मां और मिथुन की पत्नी योगिता बाली के खिलाफ एफआर दर्ज करें। इन दोनों पर एक महिला ने रेप और धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली महिला एक्टर भी है। महिला द्वारा दी गई शिकायत में यह दावा किया गया है कि वह अप्रैल 2015 में भी मिमोह के संपर्क में आई थी।
उसने कहा कि मई 2015 में उसे नशा देकर उसका रेप किया गया। महिला ने कहा कि वह आगे भी उनके साथ रिलेशनशिप में रहे, क्योंकि उन्होंने महिला से शादी करने का वादा किया था। लेकिन जब महिला प्रेग्नेंट हो गई तो मैंने अबॉर्शन कराने की कोशिश की गयी।
इस बीच खबर हैं कि मिथुन के बेटे अक्षय चक्रवर्ती बहुत जल्दी शादी करने वाले है। बताया जाता है कि अगले महीने उनकी शादी होगी। मीडिया ख़बरों के अनुसार मिथुन की होने वाली बहू ने शुरुआत में नदिया के पार, हम सब साथ-साथ हैं, और चोरी -चोरी चुपके- चुपके जैसी फिल्मों में भी काम किया है।







