लखनऊ, 04 जुलाई। लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में 25 जून को मादा दरियाई घोड़ा (हिप्पो) मुन्नी की मृत्यु हो गयी थी। मुन्नी की मृत्यु के बाद से उसके बच्चे आदित्य ने खाना-पीना छोड़ दिया था।
माँ की मौत के सदमे से उबर रहा है नन्हे दरियाई घोड़ा आदित्य को उसके पिता नर दरियाई घोड़ा के साथ रखा गया जिससे आदित्य ने पुनः खाना-पीना प्रारम्भ कर दिया है। अब वह सामान्य जीवन जीने की ओर अग्रसर हो रहा है। पिता के साथ होने से आदित्य अपनी माँ की मृत्यु को धीरे-धीरे भूल रहा है और वह अपने पिता के साथ अब धीरे धीरे घुलमिल रहा है।
20 सालों में 60 मगरमच्छ के बच्चे पैदा हुए
मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार प्राणि उद्यान में पिछले 20 सालों में लगभग 60 मगरमच्छ के बच्चे पैदा हुए हैं जिसमें से 61 मगरमच्छों को उनके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया गया है। वर्तमान में प्राणि उद्यान में 8 मगरमच्छ हैं। प्रजनन करने वाले मगरमच्छ के जोड़ों को प्राणि उद्यान में ही रखा गया है।








1 Comment
It’s in fact very complex in this active life to
listen news on TV, thus I only use web for that reason, and take the hottest news.