Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    अपने देश की विरासत पर सबको गर्व हो: प्रधानमंत्री

    By July 13, 2018 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 581

    पीएम के कमेंट करते ही बदल गए स्मारकों के नियम, मिली फोटोग्राफी की अनुमति

    नई दिल्ली, 13 जुलाई 2018: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि हमें अपनी विरासत के बारे में जानकारी और उस पर गर्व जरूर होना चाहिए। श्री मोदी ने कल गुरुवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण एएसआई की नई इमारत धरोहर भवन के उद्घाटन के मौके पर यह बात कही।

    उन्होंने कहा कि दुनिया के कुछ देशों में सेवानिवृत्त लोग धरोहर के संरक्षण में योगदान देते हैं। हमारे देश में अभी यह सोच विकसित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में इस क्षेत्र में जन सहयोग जन भागीदारी बहुत मिलती है। वहां सेवानिवृत्त लोग घर का काम करते हैं। वह अपनी धरोहरों के बारे में पर्यटकों को बताते हैं। हमारे देश में यह मानसिकता अभी विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा कि समाज जिस प्रकार धरोहरों का संरक्षण कर सकता है। वो किसी संस्था के कर्मचारी भी नहीं कर सकते। उन्होंने इसमें कारपोरेट दुनिया को साझेदारी बनाने की सलाह देते हुए कहा कि लोगों को स्थानीय कंपनियों से बात करनी चाहिए कि क्या उनके कर्मचारी महीने में 10-15 घंटे इस दिशा में दे सकते हैं।

    धरोहर स्थलों पर फोटोग्राफी की अनुमति मिले

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने धरोहर स्थलों पर फोटोग्राफी की मनाही को आप्रासंगिक बताते हुए कहा कि बदलते वक्त के साथ यह नियम भी बदलना चाहिए। मोदी ने कहा कि हर धरोहर स्थल पर बड़े बड़े अक्षरों में लिखा होता है। यहां फोटो खींचना मना है। उन्होंने कहा अब वक्त बदल चुका है तकनीक बदल चुकी है। अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के माध्यम से देश में किसी भी जगह खड़े स्कूटर का नंबर भी पलभर में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब इस नियम को बदल देना चाहिए।

    ..और पीएम के कमेंट करते ही बदल गए स्मारकों के नियम

    दिल्ली में एएसआई के हेड क्वार्टर के उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्मारकों में फोटोग्राफी पर लगी रोक से जुड़े नियम पर सवाल खड़ा किया तो एएसआई ने नियम बदल दिया। मीडिया ख़बरों के आसार बताया गया कि अब लोग ताज के अंदर मकबरे, अजंता गुफाओं, और लेह पैलेस की पेंटिंग को छोड़कर बाकी सब जगह फोटोग्राफी कर सकेंगे।

    @एएसआई #narendra modi

    Keep Reading

    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    Brutal Attack by Thugs in Ayodhya: Intruders Rampage Against Women Inside Home; Three Injured

    अयोध्या में दबंगों का बर्बर हमला: घर में घुसकर महिलाओं पर तांडव, तीन घायल

    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The 'Double-Engine' government is fully committed to the upliftment of the underprivileged: Keshav Prasad Maurya

    डबल इंजन सरकार वंचितों के उत्थान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध: केशव प्रसाद मौर्य

    April 23, 2026
    Key Meeting in Lucknow Regarding Power Issues: Consensus Reached Between Traders and the Electricity Department.

    लखनऊ में बिजली समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक, व्यापारियों और बिजली विभाग में बनी आम सहमति

    April 23, 2026
    An emotional farewell ceremony held at Khun Khun Ji Girls' Degree College.

    खुन खुन जी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में भावुक विदाई समारोह

    April 23, 2026
    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    April 22, 2026
    Buffalo Left in This State by Fire: A Heart-Wrenching Blaze in Malihabad

    आग से भैंस की ऐसी हालत: मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली आग

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading