मुंबई,19 जुलाई 2018: यदि आप कोई टाटा की कार लेना चाहते हैं तो जल्दी प्लान बना लें क्योंकि अगस्त से कार की कीमत बढ़ने वाली हैं। बताया जाता हैं कि कंपनी पर विनिर्माण लागत बढ़ने का दबाव हैं जिससे टाटा मोटर्स अगस्त से अपने यात्री वाहनों के विभिन्न मॉडलों की कीमत 2.2% बढ़ा सकती है। इसकी खास वजह उसकी विनिर्माण लागत में वृद्धि होना है।
कंपनी के वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष मयंक पारिक ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हम लागत कटौती पर काम कर रहे हैं, लेकिन समस्या यह है कि हम पर विनिर्माण लागत बढ़ने का दबाव है। इसलिए हम अगस्त से यात्री वाहनों की कीमत बढ़ाएंगे। पारीक ने कहा कि कंपनी ने अप्रैल में भी कीमत वृद्धि की थी, लेकिन हमारी उत्पादन लागत बढ़ना जारी है।
उन्होंने यह भी कहा कि हम 2% से 2.2% तक कीमत बढ़ाएंगे। यह अप्रैल में बढ़ाई गई 3% कीमत से अलग होगा। उन्होंने कहा कि कीमतों में यह वृद्धि सभी तरह के मॉडलों में होगी।







