औरंगाबाद, 24 जुलाई 2018: महाराष्ट्र पुलिस ने बुल्ढाना जिले से एक स्वघोषित बाबा आसिफ नूरी (38) को गिरफ्तार किया है, जो अपने भक्तों से जबरन अप्राकृतिक सेक्स करता था। अप्राकृतिक सेक्स करने संबंधी ऑडियो और विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस ढ़ोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी बाबा आसिफ नूरी सूखा प्रभावित मराठवाड़ा के नांदेड़ और परभानी में पिछले एक दशक से पुरुषों को अपना शिकार बना रहा था। वह ज्यादातर युवा तथा शादीशुदा पुरुषों को निशाना बनाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी बाबा दैवीय शक्तियां होने का दावा करता था और इसी की मदद से समस्याओं को सुलझाने का प्रलोभन देता था। आरोपी बाबा पूजा करने का झांसा देकर पुरुषों को एक कमरे में ले जाता था और फिर दवा देकर उन्हें बेहोश कर जबरन अप्राकृतिक सेक्स करता था।
सोशल मीडिया पर बाबा के कई ऑडियो और विडियो क्लिप वायरल हो गए, जिसमें वह श्रद्धालुओं से जबरन अप्राकृतिक सेक्स की बात कहता दिख रहा है। पुलिस ने बताया कि नूरी अकेला नहीं था और उसके कुछ सहयोगी भी थे। जो उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स में समान रूप से सहभागी हुआ करते थे।







