मेरठ, 12 अगस्त, 2018ः भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन, श्री रजनीश कुमार 13 अगस्त, 2018 को अपने गृह शहर मेरठ का दौरा करेंगे, जहां वो शहर के ग्राहकों एवं एसएमई उद्योग के लिए कई पहलें शुरू करेंगे। अपने दौरे के दौरान, श्री कुमार मेरठ के आर्मी कैंटनमेंट भी जाएंगे, जहां वो कई सीएसआर पहलें लाॅन्च करेंगे।







