नई दिल्ली, 21 अगस्त 2018: केरल में आई भीषण बाढ़ को गृह मंत्रालय ने प्राकृतिक आपदा घोषित कर दिया है। गृह मंत्रालय ने कहा कि केरल में आई भीषण बाढ़ गंभीर प्रकृति की आपदा घोषित की गई है।
एक आधिकारिक सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने कहा है कि केरल में आई बाढ़ और भूस्खलन की प्रबलता को देखते हुए यह सभी व्यवहारिक उद्देश्यों के लिए गंभीर प्रकृति की एक आपदा है। केंद्र ने केरल उच्च न्यायालय को सूचित किया कि किसी भी आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई वैधानिक प्रावधान नहीं है।

केरल में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित किए जाने की मांगों के बीच केंद्र ने यह भी अपने हलफनामे में कहां है कि उसने केरल की बाढ़ को गंभीर किस्म आपदा माना है और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दिशा निर्देशों के मुताबिक तीसरे स्तर की आपदा की श्रेणी में रखा है। सरकार ने कहा कि कोई भी आपदा कितनी भी बड़ी क्यों ना हो उसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का कोई कानूनी प्रावधान नहीं है।







