गोरखपुर, 27 अगस्त 2018: भारतीय समन्वय संगठन (लक्ष्य) की गोरखपुर टीम द्वारा, लक्ष्य कमांडर गोरख प्रसाद सिद्धार्थ के नेतृत्व में, संविधान व् बाबा साहेब के अपमान के विरोध में एक आक्रोश प्रदर्शन गोरखपुर के रानी लक्ष्मी बाई पार्क नगर निगम में किया गया। उपस्तिथ लोगो ने संविधान व् बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के सम्मान में नारे लगाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की। लक्ष्य की टीम ने गोरखपुर प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति व् माननीय प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।
लक्ष्य कमांडर गोरख प्रसाद सिद्धार्थ ने एक प्रेस रिलीज़ के माध्यम से जानकारी दी कि यह गम्भीर घटना दिनांक 9 अगस्त को पुलिस की मौजूदगी में दिल्ली के जंतर मंतर पर घटी जिसमे कुछ दूषित मानसिकता वाले लोगो ने देश के संविधान को जलाया और बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर के बारे में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया तथा जाति सूचक शब्दों का इस्तमाल भी किया गया। उन्होंने कहा इस देशद्रोह की घटना पर पुलिस भी खामोश रही जोकि बहुत ही दुखद है।
उन्होंने कहा कि आये दिन देश में इस प्रकार की गम्भीर घटनाये देखने व् सुनने में आती रहती है और सरकार की तरफ से भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं दिखाई देती है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि वो वोटो की राजनीती को छोड़कर, इस प्रकार की गम्भीर घटनाओ के दोषियों से कड़ाई से निपटे ताकि इस प्रकार की देशद्रोह की घटनाओ पर लगाम लग सके।
लक्ष्य कमांडर गौरीनाथ जिज्ञासु ने कहा कि इस घटना पर नेताओ की चुप्पी उनके स्वार्थ को दर्शाती है। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि अब लोग जागरूक हो गए है और वे समय पर इन नेताओ को इनकी चुप्पी का जवाब देंगे।







