Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    फराह अनवर ने मिसेज यूनाइटेड नेशन की फर्स्‍ट रनर बनकर दुनियाभर में बढ़ाया बिहार का मान

    By August 28, 2018 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 637

    बिहार की बहू फराह बनी मिसेज यूनाइटेड नेशन की फर्स्‍ट रनर पर

    पटना, 28 अगस्त 2018: विक्रमगंज की बहू मिसेज एशिया फराह अनवर ने कनाडा के टोरंटो में 26 अगस्‍त को आयोजित यूनाइटेड नेशन इंटरनेशनल पीजेंट में मिसेज यूनाइटेड नेशन 2018 की फर्स्‍ट रनर बन बिहार को एक बार फिर से गौरवान्वित किया है। इस ब्‍यूटी पीजेंट में फराह एशिया को रिप्रजेंट कर रही थीं। पीजेंट में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, कनाडा, सिंगापुर समेत 26 देश के प्रतिभागी थे। ।

    बता दें कि उन सब के बीच फराह ने ये टाइटल अपने नाम किया है। यह पीजेंट की सिफारिश उन्हें दिवा पीजेंट के ओनर अंजना मस्करनहस और कार्ल मस्करनहस ने की। अंजना और कार्ल इंडिया के जानेमाने पीजेंट ग्रूमर है। फराह की इस जीत में दिवा पीजेंट का अनमोल योगदान है।

    बता दें कि अभी हाल ही में पुणे में आयोजित मिसेज एशिया ब्‍यूटी पीजेंट का क्राउन फराह ने अपने नाम किया था। इससे पहले भी फराह ने 2016 में एलिट मिसेज इंडिया का क्राउन जीत कर बता दिया था कि बिहार की बहू किसी से कम नहीं है और अगर सोच, लगन और आसमान को छूने का जज्‍बा सच्‍चा हो, तो मंजिल को पाना कठिन नहीं है।

    मिसेज यूनाइटेड नेशन 2018 की फर्स्‍ट रनर बनने के बाद फराह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मेरी ताकत मेरा एक साल का बेटा जिदान और मेरे पति दानिश अहमद खान हैं। इसके अलावा मेरे माता – पिता मेरे लिए बेहद खास हैं। सबों ने मुझे अपने सपने को जीने में मेरी पूरी मदद की है। तभी मैं आज वर्ल्‍ड में बिहार को रिप्रजेंट कर रही हूं। मेरे मॉ‍डलिंग करियर में माता – पिता और पति के अलावा भी कई लोगों ने सपोर्ट किया है, जिसके प्रति मैं आभारी हूं। इन लोगों ने मेरे हर अच्‍छे– बुरे वक्‍त में मेरा साथ दिया है।

    फराह एक कुशल गृहणी के साथ – साथ एक सशक्‍त कॉरपोरेट महिला भी हैं। वे बिहार सरकार में मंत्री रहे अखलाक अहमद की बहू हैं। लेकिन वे मूलत: भोपाल की हैं और अभी पुणे में रह‍ रही हैं। उन्‍होंने अपनी स्‍नातक तक पढ़ाई भोपाल में ही की। उसके बाद फराह ने पुणे से एमबीए किया और फिर मॉडलिंग को अपना करियर बनाया। इसके बाद उन्‍हें पहली बड़ी सफलता 2016 में मिली, जब उन्‍होंने एलिट मिसेज इंडिया का खिताब जीता।

    फराह 2016 में ही मिस पुणे ब्‍यूटी पीजेंट की फर्स्‍ट रनर अप भी रह चुकी हैं। लेकिन साल 2018 उनके लिए अब तक खास रहा जब उन्‍होंने ग्‍लोबली दो बड़े ब्‍यूटी पीजेंट को अपने नाम कर न सिर्फ अपने परिवार को गौरवान्वित किया, बल्कि बिहार का नाम भी रौशन किया। हालांकि फराह के पिता चाहते थे कि वे यूपीएससी करें, मगर उनके मॉडलिंग के प्रति रूझान को देख कर सबों ने उनका सहयोग किया। ऐसा खुद फराह बताती हैं।

    फराह बतौर बिजनेस वुमन अब तक कोका कोला, ब्रिटिश पेट्रोलियम, कमिन्स जैसे दुनिया की सबसे बड़ी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ काम कर खुद को साबित तो किया ही हैं। साथ ही वे चैरिटी वे सामाजिक बेहतरी के कामों में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेती रहती हैं। फिलहाल वे एक गर्ल चाइल्ड एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए स्‍माइल फाउंडेशन नाम की एजनीओ के साथ काम कर हरी हैं। इसके अलावा गर्ल चाइल्ड एजुकेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए स्‍माइल फाउंडेशन के सहयोग से 50000 यूएस डॉलर जमा करना उनका फ्यूचर प्‍लान है। फराह सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं, जहां उनको 10000 महिलांए फॉलो करती हैं। वे श्रीलंका, फिलीपींस, पाकिस्तान, दुबई, नेपाल, म्यांमार, भूटान में हॉलिस्टिक मार्केंटिंग भी करती हैं।

    Keep Reading

    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    Bhabhi Dayan Hai!': Teaser builds anticipation; set to hit theaters on the occasion of Dussehra, October 16, 2026.

    ‘भाभी डायन है!’: टीज़र ने बढ़ाई उत्सुकता; 16 अक्टूबर 2026 को दशहरे के मौके पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading