महबूबा मुफ्ती ने आज गृह मंत्री श्री राजनाथ से मुलाकात की और कश्मीर के हालातों पर गंभीर चर्चा की, इस दरम्यान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि गृहमंत्री से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि कश्मीर के मामले में चीन बाहरी ताकतों के साथ मिलकर हाथ सेंकने का काम कर रहा है।
दोनों नेताओं के बीच मुलाकात लगभग आधे घंटे तक चली. इस दौरान मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को बताया कि कश्मीर घाटी में शांति बनाये रखने की खातिर क्या-क्या कदम उठाये गये हैं. गृहमंत्री से मुलाकात के बाद महबूबा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये जो लड़ाई हो रही हैं जिसमें बाहर की ताकतें शामिल हैं. अब तो बीच में चीन ने भी इसमें हाथ डालना शुरू किया है. उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि राजनीतिक पार्टियां एकजुट हो गयीं हैं और कश्मीर की समस्या का खुलकर एक साथ मुकाबला कर रही हैं।
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर में हम लॉ एंड ऑर्डर की लड़ाई नहीं लड़ रहे, जब तक पूरा मुल्क और राजनीतिक पार्टियां साथ नहीं देते तब तक ये जंग नहीं जीत सकते. अमरनाथ यात्रा का मकसद सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना था, मैं गृहमंत्री को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने कठिन समय में हमारा साथ दिया. उन्होंने कहा कि जब हमने जीएसटी पास किया तब राष्ट्रपति ने हमें आश्वासन दिया कि धारा 370 का खास ख्याल रखा जाएगा, धारा 370 हमारे जज्बात के साथ जुड़ी है।







