जन जागरण अभियान में सभी ने एक सुर में पदोन्नति बिल पास कराने की उठाई पुरजोर माॅग
लखनऊ, 19 सितम्बर 2018: आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति,उप्र ने पदोन्नति में आरक्षण बिल को लोकसभा से अविलम्ब पास कराने तथा एससी/एसटी ऐक्ट पर हो रहे लगातार कुठाराघात को रोकने को लेकर विभागवार चलाये जा रहे जन जागरण अभियान पूरे प्रदेश तेज कर दिया।
इसी क्रम में कृषि विभाग, बिजली विभाग के बाद आज वाणिज्य कर मुख्यालय में अभियान के तीसरे दिन आरक्षण समर्थक कार्मिकों ने एक सुर में आवाज बुलन्द करने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति के नेताओं ने जन जागरण अभियान के माध्यम से आगामी 28 सितम्बर, 2018 को होने वाली विशाल परिक्रमा को सफल बनाने के लिये कमर कसी और यह ऐलान किया जब तक पदोन्नति बिल लोक सभा में पारित नहीं हो जाता तब तक यह आन्दोलन अनवरत चलता रहेगा।
आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति के संयोजकों अवधेश कुमार वर्मा, डा राम शब्द जैसवारा, आरपी केन, अनिल कुमार, अजय कुमार, अन्जनी कुमार, प्रेम चन्द्र, अशोक सोनकर, दिनेश कुमार, प्रेम लता, सुनील कनौजिया ने सभी कार्मिको से एकजुट होकर अपने आन्दोलन को और व्यापक रूप देने का संकल्प दिलाया और यह सुझाव दिया कि वाणिज्य कर विभाग के सभी दलित कार्मिक अविलम्ब दूसरे सेवा संघो से अलग होकर अपना अलग संगठन बनाये, जिस पर वाणिज्य कर के उपस्थित सभी कार्मिकों ने एक सुर में कहा कि वाणिज्य कर में जल्द ही दलित कार्मिकों का एक संगठन तैयार होगा। अब कोई भी दलित कार्मिक आरक्षण विरोधी संगठन में नहीं रहेगा।
वाणिज्य कर विभाग की बैठक में प्रमुख रूप से श्री एसपी सिंह, उप आयुक्त, सुश्री मधुरिमा मित्रा, उप आयुक्त, विनोद कुमार, रज्जन लाल, आलोक कुमार, शीतला प्रसाद, कमलेश कुमार, नन्द किशोर, मिथिलेश कुमार गौतम, अनिल कुमार वर्मा, आलोक रंजन, सुनील गौतम, हरिश्चन्द्र वर्मा, बाबूलाल, धर्मेश कुमार, भीम सेन, रमेश कुमार, शिव बालक, सुरेश चन्द्र प्रमुख रूप से उपस्थित थे।






